भोपाल

एनएचडीसी मुख्यालय मे स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन

भोपाल। एनएचडीसी लिमिटेड द्वारा निगम मुख्यालय, भोपाल में देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । समारोह का शुभारंभ समस्त कार्मिकों की उपस्थिति मे निगम के प्रबंध निदेशक,  विजय कुमार सिन्हा द्वारा ध्वजारोहण तथा सामूहिक राष्ट्रगान से हुआ। इसके उपरांत प्रबंध निदेशक ने उपस्थित सभी कार्मिकों को सम्बोधित किया ।

स्वतंत्रता सेनानियों व बलिदानियों को उनकी कुर्बानी के लिए नमन

प्रबंध निदेशक ने स्वतंत्रता सेनानियों व बलिदानियों को उनकी कुर्बानी के लिए नमन किया ।  इस अवसर पर निगम की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि सांस्कृतिक हेरिटेज सिटी सांची मे 8 मेगावाट के सोलर प्रोजेक्ट का प्रथम चरण मे नागोरी मे 3 मेगावाट का कार्य पूर्ण हो चुका है और विद्युत का उत्पादन भी शुरू हो चुका है और प्रोजेक्ट के द्वितीय चरण मे गुलगाव मे 5 मेगावाट का कार्य चल रहा है जिसे भी समय से पूर्ण कर लिया जाएगा ।

ओंकारेश्वर जलाशय मे 88 मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट का कार्य भी प्रगति पर है। प्रबंध निदेशक ने मध्य प्रदेश शासन के नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा 525 मेगावाट के पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट कार्य के आवंटित करने की जानकारी दी। उन्होने भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने को कहा और सतत रूप से विद्युत उत्पादन कर देश को ऊर्जावान बनाए रखने की प्रतिबद्धता के लिए सभी कार्मिकों की सराहना की साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान पर कार्यालय के सभी कार्मिकों के बढ़ चढ़कर भाग लेने की सराहना की तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए दी ।समारोह मे गायकों द्वारा देशभक्ति के तरानों से माहौल खुशनुमा हो गया ।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago