Categories: भोपाल

सशस्त्र सीमा बल अकादमी में अधिकारियों का दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन

भोपाल I आज दिनांक 29.12.2022 को सशस्त्र सीमा बल अकादमी, चंदुखेडी, भोपाल में 26वें सहायक कमांडेंट (सीधी भर्ती) बैच के कुल 36 प्रशिक्षु अधिकारियों का दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन किया गया I इस अवसर पर श्री अनीश दयाल सिंह (भा०पु०से०)] महानिदेशक] सशस्त्र सीमा बल, ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी ली तथा परेड का निरिक्षण किया I

दीक्षांत समारोह में शामिल प्रशिक्षु अधिकारी भारत के विभिन्न प्रदेशों यथा महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, झारखण्ड, तेलंगाना और तमिलनाडु के निवासी है I प्रशिक्षु अधिकारीयों का यह बैच उच्च गुणवत्त्त्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त है I 36 में से 26 प्रशिक्षु अधिकारी इंजीनियर्स है तथा शेष 10 में से 03 विज्ञान से स्नात्कोत्त्त्तर, 03 विज्ञानं में स्नातक तथा 04 कला स्नातक है I

सशस्त्र सीमा बल अकादमी के परेड ग्राउंड में सुसज्जित दीक्षांत परेड द्वारा सवर्प्रथम श्री सोमित जोशी, उप-महानिरीक्षक, अकादमी तथा पुनः श्री डॉ. परेश सक्सेना(भा०पु०से०)] महानिरीक्षक/निदेशक अकादमी को भव्य सलामी दी गई I इसके उपरांत मुख्य अतिथि श्री अनीश दयाल सिंह (भा०पु०से०)] महानिदेशक] सशस्त्र सीमा बल को भव्य सलामी दी गई I तथा मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया I तत्पश्चात राष्ट्र-धवज तथा एस. एस. बी. निशान की उपस्थिति में प्रशिक्षुओं को राष्ट्रसेना की शपथ श्री अजित सिंह राठौड, कमांडेंट(प्रशिक्षण) द्वारा दिलवाई गई I

दीक्षांत समारोह में संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि महोदय ने प्रशिक्षुओं के कठिन श्रम व साधना द्वारा अपने प्रशिक्षण को पूर्ण करने की बधाईयाँ दी गई, तथा साथ ही उन्होंने प्रशिक्षुओं के अभिभावकों/माता-पिता का भी अभिनन्दन किया कि उन्होंने अपने सपूतों को राष्ट्र सेवा में समर्पित किया I दीक्षांत समारोह के दौरान ही वार्षिक पत्रिका ‘भोजपत्र’ के ई-संस्करण का विमोचन किया I

इसके उपरांत विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया I इसी क्रम में श्री निलेश संतोष मासुले, सहायक कमांडेंट को ओवरऑल बेस्ट का ‘स्वार्ड्स ऑफ ऑनर’ तथा ‘बेस्ट आउटडोर’ के लिए राजेश शिवरेन ट्रॉफी दी गई I इसके अतिरिक्त ‘ बेस्ट इंडोर’ की सी.सी.पाठक ट्रॉफी श्री इशांत राठी, ‘बेस्ट फायरर’ की किशोर कुनाल ट्रॉफी श्री बिटले दीपक कृष्णा, ‘ बेस्ट स्पोर्ट्स’ की ट्रॉफी श्रो सचिन तथा ‘ मोस्ट प्रोमिसिंग टैलेंट’ की ट्रॉफी श्री आयुष दधीच को प्रदान की गई I

nobleexpress

Recent Posts

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

1 week ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 weeks ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 weeks ago

नोबल हॉस्पिटल के सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण व निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर आयोजित

भोपाल ।  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…

2 weeks ago

SPL-6 क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘7 वंडर्स’ का दबदबा, फाइनल में पावर हीटर को हराकर बनी चैंपियन

भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…

2 weeks ago

फर्जी डॉक्टर बनकर बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का नर्मदापुरम पुलिस ने किया पर्दाफाश

भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…

1 month ago