बैंकाक से भारत आ रही फ्लाइट में एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। विमान में सवार कुछ यात्रियों के बीच इस हफ्ते की शुरुआत में कथित तौर पर हाथापाई हुई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एयरलाइन का कहना है कि केबिन क्रू के सेफ्टी इंस्ट्रक्शन का पालन करने से मना करने के बाद यह झगड़ा शुरू हुआ था। Thai Smile Airways ने कहा कि यह घटना 26 दिसंबर की है, जो कि थाईलैंड से कोलकाता के लिए उड़ान भरने से पहले हुई ।क्रू मेंबर्स ने यात्रियों से टेकऑफ के लिए अपनी सीटें सीधी एडजस्ट करने के लिए कहा – इसका पालन घरेलू फ्लाइट्स के दौरान भी किया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक यात्री ने यह कहते हुए अपनी सीट एडजस्ट करने से इनकार कर दिया कि उसकी पीठ में दर्द है।
फ्लाइट में मारपीट करने लगे भारतीय यात्री
बातचीत से बहस शुरू हुई और फिर मामला इतना बढ़ गया कि दो यात्री आपस में मारपीट करने लगे। इस दौरान दूसरे पक्ष के एक-दो और साथी आ गए और फिर हाथापाई करने लगे। वहां मौजूद एयर होस्टेस बेहद ही डर गई और घटना स्थल से भाग निकली। सोशल मीडिया पर वायरल हुए विवाद के वीडियो के अनुसार, दो यात्रियों को गरमागरम बातचीत करते हुए देखा जा सकता है, जबकि एयर होस्टेस मामले को शांत करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, दोनों यात्रियों ने फ्लाइट अटेंडेंट की बात नहीं मानी।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…