Bagheshwar Dham के दरबार से कैसे लापता हुई युवती, अर्जी से पहले ही मौत महिला की मौत

छतरपुर में बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आई एक युवती के गायब होने का मामला सामने आया है। परिजन उसकी तलाश में जुट गए हैं। फिरोजाबाद की एक महिला की पर्ची निकलने से पहले मौत हो गई।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पिछले कुछ समय से विवादों से घिरे हुए हैं। कथा के दौरान वे दरबार लगाते हैं। इस दौरान वे पर्ची बनाते हैं और उसमें बुलाए गए व्यक्ति के बताने से पहले उसकी समस्याएं लिख देते हैं। इस वजह से भक्त बागेश्वर धाम में हनुमान मंदिर के दर्शन करने और अपनी अर्जी लगाने पहुंच रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के देवकली जयराम निवासी ओमप्रकाश मौर्या की पुत्री नीरज मौर्या 12 फरवरी से लापता है। पिता ओमप्रकाश के अनुसार वह प्रेत दरबार बागेश्वर धाम से गुम हो गई है। उन्होंने कहा है कि उसके बारे में कोई भी सूचना मिलने पर उनके मोबाइल नंबर 8955492438 या छतरपुर जिले के थाना बमीठा से संपर्क करें। बागेश्वर धाम से लोगों और सामान के गायब होने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में बागेश्वर धाम में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दिन दो गाड़ियां गायब हुई थी।

 

अर्जी लगाने आई महिला की अर्जी से पहले ही मौत

छतरपुर के बागेश्वरधाम में राजस्थान के जयपुर से अर्जी लगाने पहुंची एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम नीलू सिंह उम्र 30 साल है।

पति देवेंद्र सिंह ने बताया कि मेरी पत्नी 30 सालों से बीमार रहती है। अपने इलाज के लिए छतरपुर के गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में अपनी अर्जी लगाने आई थीं ताकि उसकी सेहत में सुधार हो सके। सुबह खाना खाया था। उसके बाद पंडाल में अर्जी के लिए लाइन में खड़ी थीं। इसी दौरान अचानक वह गिर गई और उसकी मौत हो गई।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago