Categories: इंदौर

मुझे भारतीय डॉक्टरों पर बहुत भरोसा है, उन्हीं की वजह से आज मैं जिंदा हूं – अमिताभ बच्चन

इन्दौर में  फ‍िल्म अभ‍िनेता अमिताभ बच्चन ने बीसीएम कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में पत्नी जाया बच्चन के साथ पहुंचे। उन्होंने अनिल अंबानी , टीना अंबानी और जया बच्चन के साथ अस्पताल का फीता काटा। इस कार्यकम में मुख्यमंत्री शिवराज वर्चुली जुड़े ।

अमिताभ बच्चन  कहा कि इन्दौर आकर मुझे आनंद आया यह देश का सबसे साफ शहर है और अब मैं चाहता हूं कि इन्दौर स्वस्थ शहर भी बने। अमिताभ ने कहा कि मुझे अस्पताल के उद्घाटन के लिए इसलिए नहीं चुना गया कि मैं अभिनेता हूं बल्कि इसलिए कि मैंने सबसे ज्यादा अस्पतालों के दर्शन किए हैं। मेरा कई बार ऑपरेशन हुआ। मुझे भारतीय डॉक्टरों पर बहुत भरोसा है। उन्हीं की वजह से आज मैं जिंदा हूं। भविष्य में भी मुझे अस्पताल की जरूरत पड़ी तो मैं भारतीय डॉक्टरों पर ही भरोसा करूंगा।फ‍िल्म अभ‍िनेता अमिताभ बच्चन ने कहा कि फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया था तब उन्हें हिपेटाइटिस वाला रक्त चढ़ गया। उस वजह से उनका 15 प्रतिशत लीवर ही काम करता है लेकिन उन्होंने जांच कराई सही समय पर इलाज कराया और आज वह जिंदा हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय पर जांच जरूरी है।

पढ़िए क्यों भर आयी टीना अम्बानी की आँखे ?

टीना ने कहा कि मेरे लिए यह भावनात्मक पल है। हमने वर्ष 2009 में मुंबई में अस्पताल शुरू किया था अब हमने मध्यप्रदेश में अस्पताल की शुरुआत की है। अपनी बात कहते-कहते टीना की आंखों में आंसू भी आ गए। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के लिए इन्दौर सबसे सही शहर है यह शहर न्यू इंडिया की इबारत लिख रहा है। देश के सबसे साफ शहर को हमने अस्पताल खोलने के लिए चुना है। दिवंगत उद्योगपति धीरूभाई अंबानी की पत्नी कोकिलाबेन अंबानी ने भी वर्चुअली इस कार्यक्रम में जुड़ीं।

अस्पताल से हंसते हुए लोग जाएं तो मन को खुशी होती: कोकिलाबेन 

कोकिलाबेन ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए महत्वपूर्ण है। इन्दौर में हमने आधुनिक अस्पताल खोला है। अस्पताल खुलने के बाद आज टीना का सपना पूरा हो गया। कोकिलाबेन ने कहा कि अस्पताल में लोग रोते हुए आते हैं लेकिन हंसते हुए जाएं तो मन को खुशी होती है। हमारी यही कोशिश होगी।

पढ़िए  फैंस पर क्यों भड़कीं जया बच्चन ?

मंगलवार सुबह जया बच्चन इन्दौर विमानतल पर पहुंची तो वहां लोगों को फोटो खींचता देख वे भड़क गईं। उन्होंने कहा – प्लीज डोंट टेक फोटोज वाय डोंट यू अंडरस्टेंड…। इसके बाद भी लोग नहीं माने तो वह बोलीं – ऐसे लोगों को नौकरी से निकाल देना चाहिए।

Anand

Recent Posts

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

1 week ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 weeks ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 weeks ago

नोबल हॉस्पिटल के सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण व निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर आयोजित

भोपाल ।  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…

2 weeks ago

SPL-6 क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘7 वंडर्स’ का दबदबा, फाइनल में पावर हीटर को हराकर बनी चैंपियन

भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…

2 weeks ago

फर्जी डॉक्टर बनकर बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का नर्मदापुरम पुलिस ने किया पर्दाफाश

भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…

1 month ago