Categories: खेल

भारतीय चयनकर्ताओं के लिए सरफराज का एक और शतक, सीजन का तीसरा शतक

सरफराज ने मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एलिट बी ग्रुप मुक़ाबले के एक मुक़ाबले में इस सीजन का तीसरा शतक जड़ा है। योगेश शर्मा की गेंद पर एक रन लेकर सरफराज ने 135 गेंदों में तीन अंकों का आंकड़ा पूरा किया। दिल्ली के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सरफराज ने अबतक 101 रन बना लिए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चयनकर्ता लगातार  कर रहे नजरअंदाज

डोमेस्टिक क्रिकेट में सरफराज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ईरानी ट्रॉफी हो या दलीप ट्रॉफी, या विजय हजारे ट्रॉफी और या फिर रणजी सरफराज हर जगह रन बना रहे हैं।  इसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम से खेलने का मौका नहीं मिल रहा है और चयनकर्ताओं उन्हें लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। 25 वर्षीय सरफराज रणजी ट्रॉफी 2022-23 में अबतक 132.25 की औसत से तीन शतक और दो अर्धशतक के साथ 535 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 162रन का रहा। जो उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ बनाया था।

पिछले सीजन में सर डॉन ब्रैडमन का रिकॉर्ड तोड़ने वाले सरफराज ने इस सीजन की शुरुआत भी शतक के साथ की। इससे पहले हैदराबाद के खिलाफ सरफराज ने 161 गेंद पर 18 चौके की मदद से नाबाद 126 रन बनाए थे। लगातार 2 सीजन में 900 से ज्यादा रन बनाने वाले सरफराज इकलौते खिलाड़ी हैं। इस साल सरफराज ने 6 मैचों की 9 पारियों में 122.75 के औसत से 982 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दोहरे शतक समेत 4 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस रणजी सीजन सरफराज का सर्वश्रेष्ट स्कोर 275 रन रहा।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago