मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में पर्यटन क्रांति लाएगा आईएटीओ- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनेगा। देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए तीन क्रांतियां जरूरी है। पहली हरित क्रांति, दूसरी औद्योगिक क्रांति और तीसरी पर्यटन क्रांति है। देश और मध्यप्रदेश में पर्यटन क्रांति को लाने में आईएटीओ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल आईएटीओ के 39वें अधिवेशन के समापन समारोह को होटल ताज में संबोधित कर रहें थे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन स्थलों का प्रचार प्रसार बहुत जरूरी है। आईएटीओ के सदस्य इस अधिवेशन के माध्यम से मध्यप्रदेश के पर्यटन को करीब से जानेंगे और पर्यटकों को इसकी जानकारी देंगे। इससे निकट भविष्य में मध्यप्रदेश में विदेशी पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा होगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आईएटीओ के सदस्य टूर और ट्रैवल ऑपरेटर से विदेशी पर्यटकों के बीच मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों का प्रचार करने और मध्यप्रदेश आने के लिए प्रेरित करने का आग्रह भी किया।

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश पर्यटन की दृष्टि से देश में अग्रणी राज्य बनेगा। मध्यप्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के आईएटीओ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मंत्री श्री लोधी ने आईएटीओ सदस्यों को मध्यप्रदेश की पर्यटन संबंधी विशेषताओं और पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने के शासन के प्रयासों की जानकारी दी।मंत्री श्री लोधी ने कहा कि कन्वेंशन के बाद सभी आईएटीओ सदस्यों को FAM टूर के माध्यम से मध्यप्रदेश का भ्रमण कराया जायेगा। सभी सदस्य मध्यप्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य, ऐतिहासिक विरासत और समृद्ध संस्कृति को करीब से जान पायेंगे। मंत्री श्री लोधी ने सभी आईएटीओ सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में मध्यप्रदेश में आमंत्रित करने का आग्रह किया।
आईएटीओ अध्यक्ष श्री राजीव मेहरा ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने आईएटीओ सदस्यों की तरफ से मध्यप्रदेश में अधिक संख्या में पर्यटकों को लाने का भरोसा भी दिया। आईएटीओ अध्यक्ष श्री राजीव मेहरा ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल और राज्यमंत्री श्री लोधी को सम्मान स्वरूप भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा भेंट की।

मध्यप्रदेश को बेस्ट प्रोमोशनल पब्लिकेशन बाय स्टेट अवार्ड

आईएटीओ ने पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले राज्यों और संस्थाओं को सम्मानित किया। इसमें मध्यप्रदेश को बेस्ट प्रोमोशनल पब्लिकेशन बाय स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। टूरिज्म बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक सुश्री बिदिशा मुखर्जी ने ग्रहण किया।कायर्क्रम के समापन अवसर पर प्रख्यात स्टैंड अप कॉमेडियम सुंगधा मिश्रा ने परफॉर्म किया और अपनी मिमिक्री स्टाइल से कॉन्फ्रेंस हॉल में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया।इस अवसर पर प्रबंध संचालक राज्य पर्यटन विकास निगम श्री इलैयाराजा टी, आईएटीओ उपाध्यक्ष श्री रवि गोसाई सहित आईएटीओ के सदस्य उपस्थित रहें।

रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म रन में शामिल हुए 500 सदस्य

अधिवेशन के तीसरे दिन की शुरुआत ‘रन फॉर रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म’ से हुई। वीआईपी रोड से शुरू हुई 5 किमी दौड़ को प्रबंध संचालक, पर्यटन विकास निगम श्री इलैयाराज टी एवं टूरिज्म बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक (एएमडी) सुश्री बिदिशा मुखर्जी ने हरी झंडी दिखाई। देशभर से आए IATO के 500 से ज्यादा सदस्यों ने दौड़ में भाग लेकर पर्यावरण अनुकूल पर्यटन का संदेश दिया। दौड़ का समापन इंपीरियल सेगवे से होते हुए गौहर महल पर हुआ। इस दौरान उन्हें भोपाल के प्राकृतिक सौंदर्य और विरासत का मिश्रण देखने का मिला।

फैम टूर से मध्यप्रदेश भ्रमण करेंगे 350 सदस्य

मध्यप्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य, गौरवशाली इतिहास, वैभवशाली संस्कृति, विविध वन्यजीवन से दुनियाभर के पर्यटकों को अवगत कराने के लिए पोस्ट इवेंट फेम टूर संचालित किये जा रहे हैं। आईएटीओ के सदस्य को इंदौर, उज्जैन, भोपाल, रीवा, पचमढ़ी, भोजपुर, भीमबेटका, सांची, धार इत्यादि पर्यटन गंतव्यों में ले जाकर पर्यटन स्थलों की विशेषताओं और पर्यटन सुविधाओं से अवगत कराया जायेगा। कुल 10 फैम टूर में 350 से अधिक आईएटीओ सदस्य शामिल हो रहे हैं।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago