ICC World Cup 2023 Full Schedule: भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से होगा इसका शेड्यूल का आईसीसी ने जारी कर दिया गया है। पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भी इसी मैदान पर होगा। मेजबान भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में पांच बार के विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आईसीसी वर्ल्ड का आयोजन भारत के 10 प्रमुख शहरों में किया जाएगा। जिसमें हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता शामिल हैं। ICC ने बताया, हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे। बता दें कि अब वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में 100 दिन रह गए हैं। 10 टीमों वाले इस मेगा इवेंट के लिए 8 टीमें सीधे क्वालीफाई कर चुकी हैं। अंतिम दो स्थानों के लिए जिम्बाब्वे में जंग जारी है, जो 9 जुलाई को समाप्त होगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए एक लाख से ज्यादा दर्शकों के मैदान पर पहुंचने की संभावना है।
वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के मैदान पर ही पहला मैच खेला जाना है। आखिरी मैच भी इसी मैदान पर खेला जाएगा, जबकि मेजबान भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में पांच बार के विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा।
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…