चाहते हैं बढ़ने लगें बाल तो अभी से खाना शुरू कर दीजिए ये चीजें

खराब लाइफस्टाइल और डाइट की वजह से आजकल लोगों के बाल तेजी से झड़ रहे हैं। इसके साथ ही कम उम्र में सफेद बालों की समस्या भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में कई लोग नए बालों को लेकर परेशान रहते हैं।लेकिन, अक्सर तरह-तरह के नुस्खे अपनाने के बाद भी बाल बढ़े होने में मदद नहीं मिलती ऐसे में अगर आप नए बाल चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करना होगा। इस खाने में आपको दो बातों का ध्यान रखना है।

नए बाल उगाने के लिए क्या क्या खाना चाहिए?

1. अंडे

अंडे प्रोटीन और बायोटिन का एक बड़ा स्रोत हैं, जो बालों के स्वास्थ्य और विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। बालों को पर्याप्त प्रोटीन (Protein) देने के लिए आप अंडे खा सकते हैं। प्रोटीन से भरपूर अंडे डाइट में शामिल करने आसान भी हैं और बालों के लिए अच्छे भी। ये न सिर्फ बालों को झड़ने से रोक सकते हैं, बल्कि ये बालों की ग्रोथ बढ़ाने में भी मददगार होते हैं। इसके अलावा ये बालों के रोमछिद्रों को खोलकर उन्हें पोषण प्रदान करते हैं। इससे बाल तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है।

2. . अलसी के बीज

अलसी के बीज नए बाल जड़ से उगाने में मददगार होते हैं। यह ओमेगा-3 फैटी ऑयल से भरपूर होता है जो बालों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है। इसके अलावा अलसी में आयरन और जिंक की भी अच्छी मात्रा होती है, जो नए बाल उगाने में सहायक होते हैं।

3. पालक

पालक प्रोटीन से भरपूर होता है। यह बालों के रंग में सुधार करता है और नए बालों के विकास में मदद करता है। पालक खाने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है, जिससे बालों के झड़ने की समस्या कम होती है। इसके अलावा यह जिंक और आयरन से भरपूर होता है जो बालों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है।

4. . अंकुरित मेथी

अंकुरित मेथी नए बाल उगाने में मदद कर सकती है। दरअसल इसके सेवन से बालों को बायोटिन मिलता है जो नए बाल उगाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें आयरन और अन्य प्रोटीन होते हैं जो जड़ों को पोषण देते हैं और नए बालों के विकास में मदद करते हैं।

5. खट्टे फल

विटामिन सी शरीर में आयरन सोखने में मदद करता है. इस चलते खानपान में खट्टे फल शामिल करना भी फायदेमंद होता है. साथ ही, स्कैल्प के लिए भी विटामिन सी अच्छे साबित होते हैं. संतरा और नींबू डाइट में शामिल करने के लिए अच्छे हैं.

6. स्ट्रॉबेरी

एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी से भरपूर स्ट्रॉबेरी कोलेजन उत्पादन और आयरन के अवशोषण में सहायता करती है। ये दो कारक बालों के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। जब आप इसे नियमित रूप से खाते हैं, तो यह नए बालों के विकास को तेज करता है।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago