Categories: भोपाल

भोपाल में धर्म परिवर्तन कराने को लेकर हंगामा, मामला दर्ज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्म परिवर्तन कराए जाने की आशंका के चलते हंगामा हो गया। पुलिस ने शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के रातीबड़ इलाके के केकडिया गांव में आदिवासियों को कथित तौर पर लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए जमा किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मामले को लेकर हिंदू टाइगर फोर्स के सदस्यों ने हंगामा किया और उनकी ईसाई धर्म प्रचारकों से धक्का-मुक्की भी हुई। बताया गया है कि इस मामले के तूल पकड़ने और पुलिस तक जानकारी पहुंचने पर संदिग्ध को थाने लेकर आया गया। आरोप है कि आदिवासियों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराए जाने की कोशिश चल रही थी।

हिंदू टाइगर सेना के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि के ग्राम के केकडिया आदिवासी बाहुल्य गांव है और यहां ईसाई धर्म के प्रचारक लंबे अरसे से सक्रिय हैं। वे आदिवासियों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं, रविवार की रात को भी एक घर में बड़ी संख्या में आदिवासियों को बुलाया गया था। आरोप लगाया गया है कि 40 से 50 लोगों को इकट्ठा कर प्रार्थना कर हिंदू धर्म की आलोचना की जा रही थी, इसी के चलते वहां विवाद की स्थिति बनी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जो लोग इस मामले में शामिल थे, उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago