भोपाल

भोपाल में 20 लाख 86 हजार 231 मतदाता 2034 मतदान केन्द्रों पर करेंगे मतदान

भोपाल। भोपाल जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों में 20 लाख 86 हजार 231 मतदाता दर्ज हैं। इन मतदाताओें में से 10 लाख 74 हजार 376 पुरूष और 10 लाख 11 हजार 681 महिला तथा 174 अन्य मतदाता सूची में शामिल हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में स्टैण्डिग कमेटी की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में बताया कि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के पूर्व भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक अक्टूबर की अर्हता तिथि के आधार पर फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को मतदाता सूची का अतिम प्रकाशन किया गया। इसमें बताया गया कि भोपाल जिले में कुल 2034 मतदान केन्द्र हैं।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित बैरसिया के मतदान केन्द्रों की संख्या 270, भोपाल उत्तर के मतदान केन्द्रों की संख्या 246, नरेला के मतदान केन्द्रों की संख्या 330, भोपाल दक्षिण पश्चिम के मतदान केन्द्रों की संख्या 233, भोपाल मध्य में मतदान केन्द्रों की संख्या 243, गोविन्दपुरा में मतदान केन्द्रों की संख्या 369 तथा विधानसभा क्षेत्र हुजूर के मतदान केन्द्रों की संख्या 343 कुल इस तरह 2034 मतदान केन्द्र हैं।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र बैरसिया में मतदाता पुरूष संख्या एक लाख 28 हजार 604, महिला संख्या एक लाख 19 हजार 400 एवं अन्य 4, भोपाल उत्तर में मतदाता पुरूष एक लाख 23 हजार 796, महिला एक लाख 21 हजार 849 एवं अन्य 7, नरेला में मतदाता पुरूष एक लाख 80 हजार 994, महिला एक लाख 68 हजार 464 एवं अन्य 14, भोपाल दक्षिण पश्चिम में मतदाता पुरूष एक लाख 19 हजार 932, महिला एक लाख 11 हजार 904 एवं अन्य 13, भोपाल मध्य में मतदाता पुरूष एक लाख 27 हजार 42, महिला एक लाख 20 हजार 843 एवं अन्य 112, गोविन्दपुरा में मतदाता पुरूष 2 लाख 3 हजार 556 एवं महिला एक लाख 89 हजार 333 एवं अन्य 16 एवं विधानसभा क्षेत्र हुजूर में पुरूष संख्या एक लाख 90 हजार 452, महिला संख्या एक लाख 79 हजार 888 एवं अन्य 8 मतदाता शामिल हैं।
बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि और निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित थे।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago