भोपाल

नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने विश्व हृदय दिवस पर लगाया स्वास्थ्य शिविर

भोपाल।  विश्व हृदय दिवस का आयोजन use heart, know heart की थीम पर किया गया । इस उपलक्ष्य में नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिसरोद में हृदय रोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 159 लोगों की जांच की गई करीब व 40 लोगों की echo जांच की गई और 11 लोगों को एंजियोग्राफी की सलाह दी गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विश्व ह्रदय दिवस के अवसर पर नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सतीश रामटेके हृदय रोग विशेषज्ञ , डॉक्टर बालकृष्ण श्रीवास्तव ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर मिसरोद, डॉक्टर ज्ञानेंद्र निखरा हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर अपर्णा , लोकेश भार्गव,तापी मोरले,राम सिंह ने मरीजों को परामर्श एवं उपचार दिया गया और दिल की बीमारियों से बचाव और उपचार के संबंध में परामर्श भी दिया गया।

शिविर में सभी पैथोलॉजिकल जांच, ईसीजी टेस्ट नि: शुल्क किए गया । ह्रदय रोग का प्रभाव युवाओं में भी देखने को मिल रहा है। इसका कारण अनियमित जीवनशैली, शारीरिक श्रम का अभाव, तनाव, सिगरेट, बीड़ी तंबाकू ,शराब का उपयोग करना प्रमुख है। हृदय रोग अनुवांशिक कारणों से भी होते हैं। उच्च रक्तचाप , मधुमेह, मोटापा, उच्च कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों से ग्रस्त लोगों में ह्रदय रोग होने की संभावना ज्यादा होती है । आहार एवं जीवन शैली को नियमित करने के साथ ही नियमित रूप से ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह की जांच करवाना प्रत्येक व्यक्ति के लिए बेहद आवश्यक है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago