सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बेरहमी से एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना को इतनी बेरहमी से अंजाम दिया है कि उसने पहले कुल्हाड़ी से युवक का सिर, धड़ से अलग कर दिया और उसके बाद शरीर के टुकड़े कर दिए। इसके बाद आरोपी घटनास्थल पर ही बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की वजह दोनों के बीच विवाद बताया जा रहा है। हत्या की ये सनसनीखेज वारदात सीहोर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्राप्त जानकारी अनुसार थाना कोतवाली अंतर्गत मोतीबाबा मन्दिर रोड निवासी सूरज सिंह कुशवाह ईंट खरीदने कर्बला पुल के समीप गया था। यहां किसी बात को लेकर उसका आरोपी सुरेंद्र कुशवाह से विवाद हो गया। इसी बीच, सुरेंद्र ने कुल्हाड़ी से सूरज पर हमला बोल दिया। पहले वार में ही सूरज की गर्दन धड़ से अलग हो गई। गर्दन कटते ही वह नीचे गिर पड़ा। इसके बाद सुरेंद्र ने उसके पैर कुल्हाड़ी से वार किया। पैर कटकर करीब पांच फीट दूर जा गिरा।
सुरेंद्र के सिर पर इस कदर खून सवार था कि गर्दन अलग होने के बाद भी वह नहीं रुका और कुल्हाड़ी से एक के बाद एक कई वार किए। सूरज का शरीर चार से पांच टुकड़ों में कट गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। यहां आरोपी सुरेंद्र निवासी ग्राम सिराड़ी को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक सब्जी बेचने का कार्य करता है उसके दो बच्चे हैं और तीन भाई हैं शुक्रवार शाम मृतक बड़े भाई के मकान के लिए एक खरीदने ईट के भट्टे पर गया था जहां उसकी हत्या कर दी गई है। वही जानकारी अनुसार आरोपी पास के ही ईट भट्टे पर काम करता है।
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…