Categories: खेल

IND vs AUS Test : ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 177 रन पर सिमटी, जडेजा ने लिए 5 विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट नागपुर में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कंगारू टीम के लिए सबसे ज्यादा रन मार्नस लाबुशेन ने 123 गेंद में 49 रन बनाए। भारत के लिए जडेजा ने पांच विकेट चटकाए।

रविंद्र जडेजा 5 विकेट, आर. अश्विन 3 विकेट

ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत बहुत खराब रही। दोनों सलामी बल्लेबाज 1-1 रन बनाकर आउट हो गए। डेविड वार्नर को मोहम्मद शमी ने क्लीन बोल्ड किया, जबकि उस्मान ख्वाजा मो. सिराज की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।

इसके बाद मार्नस लेबुस्चगने और स्टीव स्मिथ ने पारी को आगे बढ़ाया। लंच के बाद टीम में वापसी कर रहे रविंद्र जडेजा ने दो गेंद में दो विकेट लेकर कंगारुओं को झटका दिया। जडेजा ने पहले मार्नस लेबुस्चगने को विकेट कीपर के हाथों आउट करवाया, वहीं अगली गेंद पर मैट रेनशॉ को एलबीडब्ल्यू आउट किया।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago