गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के साथ-साथ भारत में BBC के काम पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया। हिंदू सेना की तरफ से यह याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि यह याचिका पूरी तरह गलत है, हम ऐसा आदेश कैसे दे सकते हैं? जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एम एम सुंदरेश की बेंच ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि इस याचिका में कोई मेरिट नहीं है। याचिकाकर्ता की ओर से वकील पिंकी आनंद ने कहा कि BBC पूरी तरह भारत विरोधी और PM मोदी के खिलाफ अभियान चला रहा है। अदालत के पास इसे बैन करने का अधिकार है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीबीसी की “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” डॉक्यूमेंट्री को लेकर बवाल मचा हुआ है। यह डॉक्यूमेंट्री गुजरात दंगा 2002 पर आधारित है। बीबीसी ने इसको लेकर एक सीरीज तैयार की है। इसका पहला पार्ट शेयर किया गया था। डॉक्यूमेंट्री में 2002 के गुजरात दंगे के समय की सरकार पर सवार खड़े किए गए हैं। इसे लेकर यह विवादों में घिरी है। इस वीडियो के आने के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने वीडियो को ब्लॉक करने के लिए यूट्यूब और ट्विटर को आदेश दिया था।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…