Categories: खेल

IND vs AUS Test रोहित के शतक के बाद जडेजा-अक्षर की फिफ्टी, दूसरे दिन भारत की बढ़त 144 रन, स्कोर 321/7


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने स्टंप तक 7 विकेट पर 321 रन बना लिये हैं। रविंद्र जडेजा 66 और अक्षर पटेल 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी बन चुकी है। यह भारतीय पारी की सबसे बड़ी पार्टनरशिप भी है। भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर 144 रनों की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉड मर्फी 5 विकेट ले चुके हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टॉड मर्फी ने अपने डेब्यू मैच में पांच विकेट हॉल की बड़ी उपलब्धि हासिल की. मर्फी ने अब तक लोकेश राहुल (20), आर अश्विन (23) चेतेश्वर पुजारा (7), विराट कोहली (12) और केएस भरत (8) को आउट कर चुके हैं।जबकि नाथन लियोन ने सूर्या का विकेट लिया। पैट कमिंस ने रोहित को बोल्ड कर उनकी शतकीय पारी का अंत किया।

पहले और दूसरे दिन शानदार खेल दिखाकर भारतीय टीम ने पहली पारी में अब तक अपना पलड़ा भारी रखा है। इससे पहले, चोट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे रविंद्र जडेजा के पांच विकेट से भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 177 रन पर समेट दिया था। भारत ने पहले दिन एक विकेट पर 77 रन बनाए थे। मेजबान टीम की नजरें पहली पारी के आधार पर बड़ी बढ़त हासिल करने पर टिकी हैं।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago