जानिए शासन क्यों खिला रही स्कूलों में एल्बेंडाजोल की दवा, जिससे 16 छात्र पड़े बीमार

उमरिया जिले के ग्राम सेजवानी में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब करीब 16 बच्चे अचानक बीमार हो गए। यह सभी 16 बच्चे ग्राम सेजवानी अंतर्गत प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र थे। ऐसी हालत देख परिजन भी परेशान थे कि आखिर उन्हें क्या हुआ है। मानपुर के सेजवाही में एल्बेंडाजोल ( Albendazole) की गोली खाने के बाद प्राथमिक स्कूल में दर्जन भर से अधिक छात्रों को उल्टी और सर दर्द की शिकायत हुई। सभी बच्चों को एंबुलेंस 108 की मदद से मानपुर अस्पताल लाया गया है। सीएमएचओ डाक्‍टर आरके मेहरा ने बताया कि इस गोली को खाने के बाद कुछ बच्चों में इस तरह की शिकायत सामने आती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिले में 10 फरवरी शुक्रवार से राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (National Filaria Eradication Program)  के तहत स्कूलों में बच्चों को एल्बेंडाजोल ( Albendazole) की गोली खिलाई जा रही है। पहले दिन ही स्कूल में बच्चों के बीमार होने से परेशान अभिभावकों ने बताया क‍ि बच्चे एल्बेंडाजोल  ( Albendazole tablet) की टेबलेट खाई थी। जिससे करीब 16 बच्चे बीमार हुए हैं। मामले में शुरू में यह बात भी सामने आई थी कि बच्चों को मध्यान्ह भोजन खाने के बाद उल्टियां शुरू हुईं लेकिन जल्द ही स्पष्ट हो गया कि एल्बेंडाजोल की गोली खाने के कारण ही बच्चे बीमार हुए हैं।

साढ़े सात लाख लोगों को खिलानी है दवा

जिले में 747823 व्यक्तियाें को दवा देने का लक्ष्य है। 2991 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। जिले में 100 एमजी डीईसी की 1953578 गोलिया एवं एल्बेंडाजोल की 786000 गोलियां स्टाक में हैं। अभियान के तहत 10 से 11 फरवरी को बूथ दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जाएगा, जिसके तहत स्कूल, महाविद्यालय, छात्रावासाें में डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएंगी। 13 से 17 फरवरी तक घर-घर जाकर दवाई खिलाई जाएगी। 20 से 22 फरवरी तक छूटे हुए लोगाें को दवा का सेवन कराया जाएगा। अभियान के संचालन में षिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग, जल संसाधन विभाग के अधिकारियाें , कर्मचारियाें का सहयोग लिया जाएगा।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago