IND VS NZ ODI 1st ODI रोमांचकारी मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया। शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 12 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड की ओर से माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) ने 78 गेंद पर 140 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत से मेजबान टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। दोनों टीम के खिलाडियों में शुभमन गिल (Shubhman Gill) का दोहरा शतक और माइकल ब्रेसवेल की पारी ही देखने योग्य रही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। टीम की ओर से गिल ने अपने वनडे करियर की बेस्ट पारी खेली। वे 149 गेंदों में 208 रन बनाकर आउट हुई। गिल ने हार्दिक पंड्या (28 रन) सूर्यकुमार यादव (31 रन) और रोहित शर्मा के साथ अर्धशतकीय साझेदारियां कीं। गिल ने पंड्या के साथ 5वें विकेट के लिए 74 सूर्या के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन और रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े।
जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 49.1 विकेट पर 337 रन ही बना सकी। कीवी टीम की ओर से माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जमा कर दर्शकों का दिल जीत लिया । जबकि मिचेल सेंटनर (57 रन) ने तीसरी अर्धशतकीय खेली । इन दोनों के बीच 162 रन की साझेदारी हुई। एक समय लग रहा था कि न्यूजीलैंड आसानी से जीत हासिल करेगा। लेकिन मोहम्मद सिराज ने एक ओवर में दो विकेट झटककर भारत को मैच में वापस ला दिया।
दोहरा शतक (Double Century)जमाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी – शुभमन गिल (Shubhman Gill)
भारत की ओर से गिल ने अपने वनडे करियर की बेस्ट पारी खेली। वे 50वें ओवर में 149 गेंदों में 208 रन बनाकर आउट हुए। वे वनडे में दोहरा शतक जमाने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा ईशान किशन वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ऐसा कर चुके हैं। दुनिया भर के बल्लेबाजों की बात करें तो वनडे में 10वीं बार दोहरा शतक आया है। भारत के अलावा बाकी 3 शतक अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों ने बनाए।
गिल दोहरा शतक जमाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने 23 साल 132 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था।
गिल ने हार्दिक पंड्या (28 रन) सूर्यकुमार यादव (31 रन) और रोहित शर्मा के साथ अर्धशतकीय साझेदारियां कीं। गिल ने पंड्या के साथ 5वें विकेट के लिए 74 सूर्या के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन और रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…