India vs Srilanka 1st ODI: भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में विजयी आगाज किया है। भारत ने मंगलवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 67 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की शानदार पारी के दम पर 373/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंकाई टीम 42 ओवर में 8 के विकेट के नुकसान पर 306 रन ही बना सकी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विराट कोहली (113) और उमरान मलिक (3/57) के शानदार प्रदर्शन की वजह से यहां बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 67 रनों से हरा दिया। इस जीत से भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। मेजबान टीम के 373/7 रनों के जवाब में श्रीलंका ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 306 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान दासुन शनाका (108 नाबाद) और पथुम निसंका (72) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। भारत की ओर से उमरान के अलावा, मोहम्मद सिराज ने दो विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिया।
चार साल बाद कोहली के बल्ले से शतक
विराट कोहली ने 87 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली। उन्होंने 45वां वनडे शतक बनाया। घर में चार साल बाद कोहली के बल्ले से शतक आया है। कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा (83 रन) ने 47वां वनडे अर्धशतक बनाया। जबकि शुभमन गिल (70 रन) ने 5वीं फिफ्टी जमाई। केएल राहुल ने 39 और श्रेयस अय्यर ने 28 रन का योगदान दिया।
उमरान की गेंदबाजी
तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने सटीक गेंदबाजी की। उन्होंने 8 ओवर में 57 रन खर्च कर 3 विकेट लिए। उमरान के अलावा मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले। मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या और युजवेंद्र चहल के हिस्से एक-एक विकेट आए।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…