विदेश

भारत ने कई क्षेत्रों में विकास किया है : अमेरिका

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन की एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि भारत कई क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा विकसित हो रहा है। साथ ही उन्होंने ‘कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इन्फ्रास्ट्रक्चर’ (CDRI) के प्रस्ताव में भारत की नेतृत्वकारी भूमिका की सराहना की।

दुनिया भर में आपदा की स्थिति से निपटने में भारत की सतत प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए ‘यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट’ (USAIDI) की प्रशासक सामंथा पावर ने कहा कि यह देश का नेतृत्व ही था जिसने सीडीआरआई को इस दृढ़ विश्वास से तैयार करने में मदद की कि आपदा से निपटने के प्रयास तभी सफल होंगे जब केवल सरकार द्वारा नहीं बल्कि सभी के द्वारा इसमें योगदान दिया जाए।

‘कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इन्फ्रास्ट्रक्चर’ (सीडीआरआई) की शासन मंडल की बैठक में पावर ने कहा, ‘‘ जैसा कि हम सभी जानते हैं, यह भारत सरकार का नेतृत्व था जिसने इस गठबंधन को बनाने में मदद की इस दृढ़ विश्वास से कि आपदा से निपटने के प्रयास तभी सफल होंगे जब न केवल सरकारों द्वारा बल्कि सभी द्वारा इसे संचालित किया जाए।’’

उन्होंने कहा कि यूएसएआईडी समुदाय के लचीलेपन को एक वैश्विक लड़ाई बनाने के लिए और अधिक भागीदारों को शामिल करना जारी रखेगा।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago