खेल

भारत ने 12साल बाद जीता चैंपियंस ट्रॉफी का तीसरा खिताब भारत ने 12साल बाद जीता चैंपियंस ट्रॉफी का तीसरा खिताब

दुबई।   गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा (76), श्रेयस अय्यर (48) और के एल राहुल (नाबाद 34) की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने रविवार को फाइनल मुकाबले में छह गेंदे शेष रहते न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया।भारत ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का तीसरी बार खिताब जीता हैं। इससे पहले वर्ष 2002 और 2013 में भारत ने यह ट्रॉफी जीती थी। मैच में 76 रनों की शानदार पारी खेलने वाले रोहित शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया। टूर्नामेंट में 263 रन बनाने और तीन विकेट लेने वाले रचिन रविंद्र को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार मिला।

252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। 19वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने धीमी गति से बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल (31) को आउटकर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में माइकल ब्रेसवेल ने विराट कोहली (एक) को पगबाधा कर भारत को दूसरा झटका दिया। 27वें ओवर में रचिन रविंद्र ने रोहित शर्मा को आउट कर भारत का बड़ा झटका दिया। रोहित शर्मा ने 83 गेंदोंं में सात चौके और तीन छक्के लगाते हुए (76) रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। 39वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने श्रेयस अय्यर को आउटकर न्यूजीलैंड को चौथी सफलता दिलाई। श्रेयस अय्यर ने 62 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (48) रन बनाये। इसके बाद अक्षर पटेल (29) रन बनाकर आउट हुये। आखिरी ओवरों में सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए के एल राहुल और हार्दिक पंड्या ने न्यूजीलैंड के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के अरमानों पर पानी फेर दिया। हालांकि इस दौरान 48वें ओवर में हार्दिक पंड्या (18) रन बनाकर आउट हो गये। भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया । 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। भारत ने 12 साल के बाद अपना तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। के एल राहुल (34) और रवींद्र जडेजा (नौ) रन बनाकर नाबाद रहे।

न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने दो-दो विकेट लिये। रचिन रविंद्र और काइल जेमीसन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी विल यंग और रचिन रविंद्र की सलामी जोड़ी ने न्यूजीलैंड के अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। आठवें ओवर में वरूण चक्रवर्ती ने विल यंग (15) को पगबाधा आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद 11वें ओवर में कुलदीप यादव ने रचिन रविंद्र (37) को आउट कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। बल्लेबाजी करने आये डैरिल मिचेल ने केन विलियमसन के साथ पारी संभालने का प्रयास किया। 13वें ओवर में कुलदीप यादव ने केन विलियमसन (16) को अपनी ही गेंद पर कैच आउटकर पवेलियन भेज दिया। 24वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने टॉम लेथम (14) को पगबाधा आउट कर भारत के लिये चौथा विकेट झटका। ग्लेन फिलिप्स ने डैरिल मिचेल का बखूबी साथ निभाया। दोनों के बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई। वरूण चक्रवर्ती ने 38वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स (34) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। 46ओवर में मोहम्मद शमी ने डैरिल मिचेल को आउटकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। डैरिल मिचेल ने 101 गेंदों में तीन चौके लगाते हुये (63) रनों की जूझारू पारी खेली। सातवें विकेट के रूप में 49वें में कप्तान मिचेल सैंटनर(आठ) रनआउट हुये। माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 53) रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया।

 

भारत की ओर वरूण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिये। रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

nobleexpress

Recent Posts

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

7 days ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 weeks ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 weeks ago

नोबल हॉस्पिटल के सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण व निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर आयोजित

भोपाल ।  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…

2 weeks ago

SPL-6 क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘7 वंडर्स’ का दबदबा, फाइनल में पावर हीटर को हराकर बनी चैंपियन

भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…

2 weeks ago

फर्जी डॉक्टर बनकर बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का नर्मदापुरम पुलिस ने किया पर्दाफाश

भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…

1 month ago