क्लीन सिटी इंदौर में भारत का क्लीन स्वीप, रोहित-गिल की सेंचुरी

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत ने अपनी जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा। एकदिवसीय क्रिकेट में श्रृंखला के तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से पराजित कर श्रृंखला 3 -0 से जीत ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 385 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 41.2 ओवरों में 295 रन बनाकर आल आउट हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेवाॅन काॅनवे ने बनाए। काॅनवे ने 100 गेंदों में 12 चौके और 8 छक्के की सहायता से 138 रन का स्कोर खड़ा किया काॅनवे को इमरान मलिक की गेंद पर रोहित शर्मा ने कैच आउट किया। निकोलस ने 40 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की सहायता से 42 रन का योगदान दिया। उन्हें कुलदीप यादव ने पगबाधा आउट कर दिया। मिचेल सेंटनर ने 29 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की सहायता से 34 रन का योगदान दिया। उन्हें योगेंद्र चहल ने विराट कोहली के हाथों कैच करा दिया। बाकी के बल्लेबाज कोई खास योगदान नहीं दे सके। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए हार्दिक पंड्या इमरान मलिक को एक-एक विकेट मिले यूज़वेंद्र चहल ने दो विकेट लिए। इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी करके भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। रोहित शर्मा ने 85 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्के की सहायता से 101 रन बनाए। उन्हें माइकल ब्रेसवेल ने बोल्ड कर दिया। कुछ देर बाद शुभमन गिल 78 गेंदों में 13 चौके और 5 छक्के की सहायता से 112 रन बनाने के बाद ब्लेयर टिकनर की गेंद पर काॅनवे द्वारा लपक लिए गए। विराट कोहली ने 27 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की सहायता से 36 रन का योगदान दिया। उन्हें जैकब डफी की गेंद पर एलेन ने कैच कर लिया। हार्दिक पंड्या ने 38 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की सहायता से 54 रन की पारी खेली और भारत का स्कोर 9 विकेट पर 385 तक पहुंचाने में मदद की। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और टिकनर ने तीन-तीन विकेट लिए। ब्रेसवेल को एक विकेट मिला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Anand

Recent Posts

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…

2 weeks ago

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

2 weeks ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

3 weeks ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

1 month ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

1 month ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 months ago