आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 214/4 रन बनाए थे। चेन्नई को 215 रनों का टारगेट मिला था, जो बारिश के कारण 15 ओवर में 171 का कर दिया गया था। अंतिम गेंद पर चेन्नई ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साथ CSK ने 5वीं बार IPL का खिताब अपने नाम कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आखिरी दो गेंदों पर रवींद्र जडेजा ने 10 रन बनाए और जीत के हीरो बने। जडेजा के अलावा चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे ने 47 रन, शिवम दुबे ने 32, और अजिंक्य रहाणे ने 27 रन बनाए। जबकि गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने 3 और नूर अहमद ने 2 विकेट लिए। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रनों की तूफानी पारी खेली। सुदर्शन के अलावा ऋद्धिमान साहा ने 54 औऱ शुभमन गिल ने 39 रनों की पारी खेली।
IPL 2023 के फाइनल मुकाबले में जिस तरह से जडेजा ने अतिंम दो गेंदों पर 10 रन बनाए और सीएसके की जीत के हीरो वो फैन्स को लंबे समय तक याद रहेगा। एमएस धोनी के लिए भी यह टाइटल खास है क्योंकि धोनी ने अब सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। CSK की शानदार जीत के बाद फैन्स बेहद खुश हैं, और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…