Karni Sena करणी सेना परिवार के किसी भी सदस्य को कुछ होता है तो सरकार जिम्मेदार : शेरपुर

राजधानी में कड़ाके की ठंठ के बीच करणी सेना का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा अपनी 21 सूत्र मांगों को लेकर राजधानी भोपाल में शक्ति प्रदर्शन कर रही करणी सेना परिवार दूसरे दिन भी जंबूरी मैदान पर नजर आया। हालांकि, बीती रात ठंड तेज होने की वजह से जंबूरी मैदान में लगभग 50 लोग ही रुके थे। लेकिन, सुबह होते ही मैदान में फिर से आंदोलनकारियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था । इस शक्ति प्रदर्शन में मध्यप्रदेश सहित चार राज्य राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के राजपूत भी शामिल हैं। सोमवार की दोपहर को जंबूरी मैदान से एमपी नगर जा रहे करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकताओं को भेल चौराहे पर पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन को रोक देने के बाद करणी सेना एवं सर्व समाज ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया है। साथ ही संगठन के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर धरने के दौरान उन्हें कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस कर्मियों से बहस भी हुई।

जानकारी के अनुसार जंबूरी मैदान से करनी सेना परिवार के लोग एमपी नगर चौराहे पर लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए निकले थे। जैसे ही जंबूरी से एमपी नगर की तरफ बढ़े उन्हें अगले ही चौराहे पर पिपलानी पुलिस ने रोक लिया। करणी सेना के लोग एमपी नगर में प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बोर्ड आॅफिस चौराहे पर बने स्मार्ट सिटी के शेड में ही डेरा जमाने का प्लान कर रहे थे।

करणी सेना परिवार के किसी भी सदस्य को कुछ होता है तो सरकार जिम्मेदार : शेरपुर

प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस कर्मियों से बहस भी हुई है। इसके बाद मध्य प्रदेश करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने कहा है कि अगर धरने के दौरान उन्हें या करणी सेना परिवार के किसी भी सदस्य को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

एडिशनल डीसीपी बोले-एक दिन की अनुमति थी

एडिशनल डीसीपी राजेश भदौरिया ने करणी सेना परिवार को समझाया है कि प्रॉपर अनुमति लेकर प्रदर्शन करें। अभी एक दिवसीय कार्यक्रम की अनुमति थी। जो अनुमति थी वो कल खत्म हो चुकी है। आज की अनुमति नहीं है। इस तरीके से 400-500 लोगों को लेकर धरना गलत है। स्कूली बच्चों, यातायात और एम्बुलेंस को समस्या हो रही है। रास्ते में काफी स्कूल और हॉस्पिटल हैं, जिसके लिए इन्हें यहां रोका गया है। यदि इनका प्रतिनिधि मंडल जाना चाहे तो महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर जा सकता है।

 यह भी पढ़ें : करणी सेना की हुंकार: आरक्षण समेत 21 सूत्रीय मांग

सीएम ने दिया था बयान तब भड़का था आंदोलन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री 12 जून 2016 को अनुसूचित जाति, जनजाति के कर्मचारी-अधिकारियों के सम्मेलन में पहुंचे थे। तब विधान सभा चुनाव 2018 को करीब डेढ़ साल का वक्त था। सभा में मुख्यमंत्री ने कहा था कि मेरे होते हुए आरक्षण को कोई भी माई का लाल खत्म नहीं कर सकता, आरक्षण जारी रहेगा, प्रमोशन में भी मध्य प्रदेश सरकार आरक्षण देगी, संविदा भर्तियों में भी आरक्षण दिया जाएगा। शिवराज जब यह बयान दे रहे थे, तब सवर्ण वर्ग के लोग जातिगत के बजाय आर्थिक आधार पर आरक्षण की वकालत कर रहे थे। ‘माई का लाल’ वाला बयान सुनकर वे भड़क गए थे। तब सड़कों पर प्रदर्शन किये गए थे। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में यह आंदोलन सबसे ज्यादा फैला था।

 

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 days ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

3 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago