भोपाल

जिला प्रशासन (स्वीप) द्वारा कौन बनेगा वोटर नंबर -1 क्विज का हुआ आयोजन

भोपाल। कौन बनेगा वोटर नंबर-01 सोमवार को जिला प्रशासन भोपाल (स्वीप) द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सरोजनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय शिवाजी नगर भोपाल में कौन बनेगा वोटर नंबर -1 क्विज का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में संस्था की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजुला विश्वास एवं डॉ. मीना सक्सेना उपस्थित रही। विभिन्न चरणों में खेले गए क्विज में टॉप 10 विजेता विद्यार्थियों (युवा वोटर्स ) का चयन मेगा क्विज हेतु किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टॉप टेन विजेताओं दिव्यांशी लिटोरिया, दिव्या प्रजापति, अमान्या सिंह, भूमिका, प्रिया यादव, संजना लोधी, अंजुम रहबर, सबीना अंसारी, शीतल मेवाड़ा एवं निशा जाटव, इसके अलावा दर्शकों से भी प्रश्न पूछे गए सही जवाब देने वालों के नाम लकी ड्रा के लिए भेजे जाएंगे,जो अनन्या तिवारी, रितिका कोसरिया, चंचल मोहता, सुरुचि गौर, आकांक्षा डबराल हैं।

सभागार में उपस्थित छात्राओं को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई एवं मतदान करने की अपील की। क्विज का संचालन श्री रविकांत ठाकुर द्वारा किया गया, जिसमें नीलेश आर्य एवं मोहन मालवीय स्वीप टीम द्वारा सहयोग प्रदान किया।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 weeks ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 weeks ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 weeks ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

1 month ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 months ago