भोपाल

केजरीवाल बोले- MP में खुलेआम बिकते हैं MLA, एक मौका हमको दे दो काम ना करूं तो दोबारा नहीं आऊंगा

भोपाल। आम आदमी पार्टी (AAP) ने मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भेल दशहरा मैदान पर आयोजित सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- मध्यप्रदेश में सरकारें बेची और खरीदी जाती हैं। यहां MLA की खरीदी-बिक्री पर डिस्कांउट भी मिलता है।इन्होंने लोकतंत्र-संविधान को बाज़ार बना दिया। यहां जीत कर कोई भी आए, सरकार तो BJP की ही बनती है। एम पी में 45 साल Congress की सरकार  रही  और 20 साल BJP की सरकार। MP में कुछ करना चाहते तो कर देते।  आपने इनको  मौका तो बहुत दिया इन्होंने लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।  एक मौका हमको दे दो काम ना करूं तो दोबारा नहीं आऊंगा।  दिल्ली के लोगों ने  भी एक मौका दिया, तबसे प्यार बरकरार है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश के लोगों को अब विकल्प मिल गया है। आम आदमी पार्टी की एंट्री मध्यप्रदेश में हो चुकी है। इसका ट्रेलर सिंगरोली में देखने को मिल गया। आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी फिल्म दिखाई जाएगी।

देश का पीएम पढ़ा-लिखा होने चाहिए

केजरीवाल ने कहा– जिस दिन प्रधानमंत्री ने मनीष सिसौदिया को जेल भेजा, उस दिन लगा कि देश का प्रधानमंत्री पढ़ा-लिखा होना चाहिए। अगर प्रधानमंत्री पढ़े-लिखे होते, तो उन्हें शिक्षा का महत्व पता होता। कम पढ़ा-लिखा प्रधानमंत्री होगा, तो कोई भी उन्हें बेवकूफ बना देगा। प्रधानमंत्री से कोई कहेगा कि नोटबंदी से आतंकवाद कम हो जाएगा। कम पढ़ा-लिखा प्रधानमंत्री होगा, तो कोई कहेगा थाली बजवाओ, उससे तरंगें निकलेंगी और कोरोना भाग जाएगा। प्रधानमंत्री ने देश के लोगों से ताली बजवा दी। क्या कोराना भागा? इसलिए मैं कहता हूं- देश का प्रधानमंत्री का पढ़ा-लिखा होना जरूरी है।

MP में व्यापमं घोटाले पर किसी को जेल नहीं भेजा

केजरीवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में व्यापमं घोटाला हुआ। वूमन एंड चाइल्ड डिपार्टमेंट में 100 करोड़ का घोटाला हुआ, लेकिन पीएम ने किसी को जेल नहीं भेजा। क्योंकि वो उनके आदमी थे। केजरीवाल बोले- पीएम मोदी चाहते हैं कि सभी नेता भाजपा में आ जाएं। भ्रष्टाचार करो, लेकिन मोदी जी की पार्टी में आकर करो। उनका एक ही नारा है- भाजपा में आ जाओ या जेल जाओ।

 

 

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago