भोपाल। पंजाब के सी.एम. भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज भोपाल पहुंचे हैं। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सी.एम. भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेता चुनावों से पहले घर-घर जाकर वोट मांगते हैं और जीतने के बाद लोगों की परेशानियां सुनने के लिए भी दरवाजा नहीं खोलते। उन्होंने कहा कि अब जनता के पास बदला लेने का मौका है। इसके साथ ही सी.एम. मान ने कहा कि चुनाव से पहले नेता घरों में आकर पैसों का लालच देकर वोट मांगेगे। उन्होंने लोगों से कि वह पैसे रख लें क्योंकि घर आई लक्ष्मी का अपमान नहीं करना चाहिए पर वोट वह आम आदमी पार्टी को दें। उन्होंने कहा कि सरकारें देश को लूट कर खा गई हैं। इस देश पर और हर चीज पर जनता का हक है और इस हक को लेने के लिए वोट का अधिकार दिया गया है। सी.एम. मान ने कहा कि इस बार वे आम आदमी पार्टी को वोट दे और झाड़ू उठा कर मध्यप्रदेश की सफाई करें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए मान ने कहा कि बड़े साहब कहते हैं कि ‘मैं छोटा था तो Train में चाय बेचता था..’ बड़े होकर Rail ही बेच दी! BHEL-तेल, LIC, Airport बेच दिया। थोड़ा सा Media ख़रीदा और सब कुछ बेच दिया। केंद्र सरकार ‘हम दो हमारे दो’ के नारे पर चल रही है। ऊपर वाले दो यानी अडाणी और अंबानी। मान ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस चेंज नहीं, एक्सचेंज हो गई है। कांग्रेस सेल पर है।
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…