खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैराकी प्रतियोगिता में बॉलीवुड अभिनेता आर. माधवन के बेटे वेदांत ने बॉयज की 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है।। वेदांत माधवन महाराष्ट्र का प्रतिनिधत्व कर रहे हैं। उन्होंने 1.55.39 मिनट के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। देवांश परमार (गुजरात) 1.55.75 मिनट के साथ दूसरे और युग चेलानी (राजस्थान) 1.55.95 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वेदांत माधवन पांच दिनी तैराकी प्रतियोगिता में पांच स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। इसमें 100 मीटर, 200, 400 मीटर (सभी फ्री-स्टाइल), 800 मीटर और 1500 मीटर शामिल हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था, मैं खुद की पहचान बनाना चाहता हूं, स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने यह बात साबित कर दी।
पहले दिन महाराष्ट्र और कर्नाटक के खिलाड़ी छाए रहे। गुजरात के देवांश परमार ने रजत व राजस्थान के युग चेलानी ने कांस्य पदक जीता। मध्य प्रदेश के प्रांजल पांडे अंतिम स्थान पर रहे। महिला वर्ग में कर्नाटक का दबदबा रहा। हषिका सिंह ने स्वर्ण व धीनिधी देसिंघु ने रजत पदक जीता। तमिलनाडु की शक्ति ने कांस्य पदक जीता।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…