Khelo India Youth Games 2022 : मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने की स्वर्णिम शुरूआत

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 में शुक्रवार से टीटी नगर स्टेडियम में एथलेटिक्स के शानदार मुकाबलों की शुरुआत हुई। मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने स्वर्णिम शुरूआत करते हुए, आदित्य रघुवंशी ने हाई जंप इवेंट में 2.01 मीटर का जंप लगा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तमिलनाडु ने दूसरा स्थान और महाराष्ट्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अकादमी की ही बुशरा खान ने 4 मिनिट 44 सेकेंड में 1500 मीटर रेस में रजत पदक हासिल किया।

खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अकादमी के विजेता खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों से मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएँ दी। मंत्री श्रीमती सिंधिया ने आदित्य के माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि आदित्य ने आज अकादमी और मध्यप्रदेश का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि अब खेलों में नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिन्हें अपनाना अत्यंत आवश्यक है। आदित्य को अब इंटरनेशनल लेवल पर फोकस करना है। यूथ गेम्स एक शानदार प्लेटफॉर्म है, जहाँ खिलाड़ी अपना बेस्ट दे सकते हैं।

 सिंधिया ने बुशरा खान की माता श्रीमती शहनाज से कहा कि आपकी बेटी बहुत मेहनती है, आपकी 3 बेटियाँ हैं और सभी आपका नाम रौशन करेंगी। आज बुशरा ने रजत पदक जीता है, इसकी क्षमता स्वर्ण पदक जीतने की है। उन्होंने बुशरा से कहा कि अपने गेम को इम्प्रूव करना है तो ओवर कॉन्फिडेंट न बनें। अपना कैरियर बनाना हो तो लक्ष्य पर मेहनत करनी होगी। इससे आपका और आपकी बहनों का कैरियर भी बनेगा। खेल मंत्री ने कहा कि तुम्हें अपने परिवार की चिंता करने की जरूरत नहीं, अब ये हमारी जिम्मेदारी है।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में जो कुछ भी खेलों में अच्छे प्रदर्शन हो रहे हैं वो न सिर्फ खिलाड़ी और प्रशिक्षकों की कड़ी मेहनत बल्कि मध्यप्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की दूरदर्शिता का नतीजा भी है। इससे मध्यप्रदेश आज स्पोटर्स हब के रूप में उभर कर आ रहा है।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago