मकर संक्रांति के बाद जानिये विवाह के शुभ मुहूर्त

हिन्दू धर्म में किसी भी कार्य से पहले शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार मंगल मुहूर्त पर काम करने से वैवाहिक जीवन बेहतर होता है। 2023 में कई शुभ मुहूर्त हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार साल में कुछ ऐसे शुभ मुहूर्त होते हैं, जिन दिनों में विवाह करना बेहद शुभ माना जाता है।

2023 में विवाह के लिए 64 शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार 2023 में विवाह के लिए केवल 64 शुभ मुहूर्त हैं। इनमें जनवरी में 8, फरवरी में 12, मार्च में 8, मई में 13, जून में 11, नवंबर में 5 और दिसंबर में 7 शुभ माने गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल में ऐसे चार दिन होते हैं। उस दिन बिना मुहूर्त देखे भी विवाह या धार्मिक अनुष्ठान किए जा सकते हैं। इनमें आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में अक्षय तृतीया, देवउठनी एकादशी, वसंत पंचमी और भड़ली नवमी शामिल हैं। वहीं विवाह जैसे शुभ कार्य के लिए शुक्र का उदय स्थिति में होना जरूरी है।

जनवरी 2023 शुभ विवाह मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार नए साल 2023 में 17 जनवरी से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। पंचांग के अनुसार 17, 18, 19, 25, 26, 27, 30 और 31 जनवरी विवाह के लिए श्रेष्ठ हैं।

फरवरी 2023 शुभ विवाह मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार फरवरी माह में विवाह के कई शुभ दिन होते हैं। फरवरी में विवाह के लिए शुभ तिथियां 1, 6, 7, 8, 9, 10, 13, 15, 22, 23, 27 और 28 हैं।

मार्च 2023 शुभ विवाह मुहूर्त

15 मार्च से सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे इस दिन से फिर से खरमास शुरू हो जाएगा। ऐसे में फरवरी माह में विवाह के कुछ ही शुभ मुहूर्त हैं। इनमें से 1, 5, 6, 7, 8, 9, 11 और 14 मार्च को विवाह के लिए शुभ माना गया है।

2023 में इन महीनों में नहीं होगी शादी

अप्रैल माह में कोई भी शुभ कार्य नहीं करेंगे। इसके साथ ही जून माह से चातुर्मास शुरू हो जाएगा, उसके बाद शादी जैसा कोई भी शुभ कार्य 4 महीने बाद ही शुरू हो जाएगा।

Anand

Recent Posts

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

1 week ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 weeks ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 weeks ago

नोबल हॉस्पिटल के सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण व निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर आयोजित

भोपाल ।  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…

2 weeks ago

SPL-6 क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘7 वंडर्स’ का दबदबा, फाइनल में पावर हीटर को हराकर बनी चैंपियन

भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…

2 weeks ago

फर्जी डॉक्टर बनकर बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का नर्मदापुरम पुलिस ने किया पर्दाफाश

भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…

1 month ago