जानिए क्यों शिव मंदिर पर चली जेसीबी, आधी रात को मचा बवाल

रीवा शहर के सिविल लाइन थाना इलाके में शुक्रवार-शनिवार रात जमकर बवाल मचा। दरअसल, यहां बीजेपी कार्यालय के सामने दशकों पुराने भगवान शिव के मंदिर को जेसीबी मशीन से गिराया जा रहा था। इस बीच आसपास के लोग और बजरंग सेना के कार्यकर्ता मंदिर पहुंच गए और क्रोशित लोगों ने चक्का जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने भारी संख्या में जमा हो कर पहुंचकर मामले को शांत कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शुक्रवार रात कुछ लोग जब ढेकहा तिराहे से निकल रहे थे, तो उन्होंने देखा कि दशकों पुराने शिव मंदिर को जेसीबी से तोड़ा जा रहा है। लोगों ने मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया। लोग सड़कों के बीचों-बीच खड़े हो गए और बजरंग सेना को बुला लिया। सूचना मिलते ही बजरंग सेना के कार्यकर्ता भी मौके पर भारी संख्या में जमा हो कर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते शिव मंदिर के पास भारी भीड़ जमा हो गई।

यह थी विवाद की वजह
दूसरी ओर, शिव मंदिर पर जेसीबी चलने की सूचना मिलते ही बीजेपी नेता और तमाम प्रशानिक अधिकारियों सहित भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। इन्होंने जैसे-तैसे बजरंग सेना और आम जनता तो समझाइश देकर मामला शांत कराया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जब इस घटना की जानकारी जुटाई तो पता चला कि मंदिर के समीप एक नोटिस चस्पा किया गया था। उस पर लिखा था कि मंदिर के जीर्णोधार के लिए उसका ढांचा तोड़ा जा रहा है, ताकि दोबारा निर्माण कराकर भव्य स्वरूप दिया जा सके। गफलत तब हुई, जब मंदिर के पुजारी और कमेटी ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को नहीं दी।

लोगों ने लगाया बड़ा आरोप
वहीं, कुछ लोगों का मानना था कि मंदिर के ठीक पीछे कई दुकानें संचालित होती हैं। मंदिर सामने होने की वजह से उनकी दुकानें प्रभावित हो रही हैं इसलिए सत्ता पक्ष के नेताओं की मिली भगत से कुछ दुकानदारों ने जेसीबी से मंदिर को तोड़ने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष व्यंकटेश पांडे ने बताया कि मंदिर को भव्य स्वरूप देने के लिए उस पर जेसीबी चलाई गई , वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे अलग रूप दे दिया और हंगामा करना शुरू कर दिया।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago