जानिए आईएएस किशोर कन्याल के किस काम से हरतरफ हो रही तारीफ

ग्वालियर जिले में पदस्थ नगर निगम आयुक्त आईएएस किशोर कान्याल ने एक अनुकरणीय पहल की, जिसकी चर्चा सर्वत्र हो रही है। अक्सर देखा जाता है कि हाईप्रोफाइल शादियों में लोग अपनी बराबरी के लोगों को ही आमंत्रित करते  है या फिर रिश्तेदारों को बुलाते हैं या फिर बड़ी हस्तियों को बुलाते हैं पर कन्याल ने ऐसा नहीं किया।  उन्होंने अपनी बेटी देवांशी  के विवाह के पूर्व अनाथ लोगों को एक बड़े होटल में ले जाकर सम्मानपूर्वक अपने हाथ से भोजन परोसकर खिलाया। नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने स्वर्ग सदन के परिवार को अपनी बेटी की शादी की खुशियों में शामिल किया है। इस दौरान उनकी खुशियां देखते बन रही थी।

 

खुद से  मेहमानों को खाना परोसा

किशोर कान्याल और उनकी बेटी खुद से स्वर्ग सदन से आए मेहमानों को खाना परोस रही थी। पूछ-पूछकर दोनों लोगों को खाना खिला रहे थे। स्वर्ग सदन से आए बुजुर्ग उन्हें और उनकी बिटिया को खूब आशीर्वाद दे रहे थे। बुजुर्गों को गिफ्ट दे कर विदा किया।  किशोर कान्याल भी उनका आशीर्वाद हाथ जोड़कर स्वीकार कर रहे थे। आईएएस अधिकारी की आत्मीयता देखकर बेसहारा लोग भी गदगद थे।

सादगी की  हर तरफ हो रही तारीफ

आईएएस अधिकारी किशोर कान्याल की सादगी की  हर तरफ तारीफ हो रही है। उन्होंने बिटिया की शादी से एक दिन पहले यह आयोजन होटल में किया था।

 

देवांशी एमिटी से गोल्ड मेडलिस्ट

ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर की बिटिया की पढ़ाई लिखाई वेल्लूर की वीआईटी यूनिवर्सिटी से हुई है। इसके बाद नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से भी उन्होंने आगे की शिक्षा हासिल की है। देवांशी एमिटी में गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हैं। इसके साथ ही देवांशी को भारत नाट्यम का भी शौक है।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago