कुमार विश्वास की आरएसएस पर की गई टिप्पणी से मचा सियासी बवाल

उज्जैन ( Ujjain) : मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में इन दिनों कवि कुमार विश्वास की राम कथा चल रही है, इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को जोड़ते हुए  एक किस्सा सुनाया, , जिस पर राज्य में सियासी बवाल हो गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुमार विश्वास ( Kumar Vishwas)   ने राम कथा के दौरान एक घटनाक्रम का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके दफ्तर में एक बालक काम करता है और उससे उन्होंने पढ़ने लिखने की बात की, और वह बालक आरएसएस से जुड़ा हुआ है। चार-पांच साल पहले बजट आने वाला था, तब उसने सवाल किया बजट कैसा आना चाहिए, तो मैंने कहा कि रामराज्य जैसा आना चाहिए, उस पर बालक ने कहा कि रामराज्य में बजट कहां होता था, तो उससे मैंने कहा कि तुम्हारी समस्या तो यही है कि वामपंथी कुपढ़ है और तुम अनपढ़ हो।

कुमार विश्वास की यह बात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा (BJP) की ओर से तल्ख बयान दिया गया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा हितेष बाजपेई ने ट्वीट कर कहा है, क्या इस रंगे सियार (कुम्हार विषवास) की पिटाई होनी चाहिए न? साथ ही आमजन से हां और लपक कर, दो विकल्प देकर राय मांगी गई है।

वहीं कुमार विश्वास ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि उन्हें किस तरह से धमकियां भी मिल रही हैं, इस बयान के बाद। इसको लेकर कांग्रेस ( Congress)  के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने कहा है कि कुमार विश्वास बुद्धिमान व्यक्ति हैं और उन्होंने जो बात कही है वह सोच समझकर ही कही है, मगर वर्तमान दौर की राजनीतिक में भाजपा और आरएसएस को लेकर सच बोलना पर धमकी जबाव में मिलती है। -आईएएनएस

nobleexpress

Recent Posts

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…

3 weeks ago

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

3 weeks ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

4 weeks ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

1 month ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

1 month ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 months ago