मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आई मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है। कूनो की मेडिकल टीम के अनुसार, नवजात शावकों का स्वास्थ्य ठीक है और उनकी देखभाल की जा रही है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसका इसका वीडियो X पर शेयर किया है। बताते चले की बीते दिनों मादा चीता आशा ने भी तीन शावकों को जन्म दिया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंगलवार की सुबह कूनो नेशनल पार्क से अच्छी खबर आई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर नए चीतों के जन्म की खुशखबरी बताई है। उन्होंने बताया कि कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाई गई चीता ज्वाला ने तीन नए शावकों को जन्म दिया है। इससे कुछ दिन पहले आशा ने भी तीन नए शावकों को जन्म दिया था। इससे पहले भी 24 मार्च 2023 को मादा चीता ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया था। इनमें से तीन शावकों की मौत हो गई थी। चार में से एक शावक जीवित है और कूनो में बड़ा हो रहा है।
भूपेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि कूने के नए शावक। ज्वाला नाम की नामीबियाई चीता ने तीन शवाकों को जन्म दिया। यह खबर नामीबियाई चीता आशा की ओर से अपने शावकों को जन्म देने के कुछ ही सप्ताह बाद आई है। देशभर के सभी वन्यजीव अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं और वन्यजीव प्रेमियों को बधाई। भारत में इसी तरह से वन्य जीव फले और फूले।
\
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…