बस कुछ साल और फिर आपको रात में आसमान दिखना बंद हो जाएगा। ऐसा सिर्फ अपने देश भारत में ही नहीं होगा बल्कि पूरी दुनिया में होगा। इसकी वजह है वो रोशनी जिससे आपके आपके घर, दफ्तर, सड़कें रोशन हो रही हैं. मानव निर्मित रोशनी की मात्रा और निरंतरता इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि रात में आसमान धुंधला होता जा रहा है।प्रकाश का प्रदूषण रात के समय आसमान पर दिखने वाली चमक-दमक को कहते हैं। प्रकाश का प्रदूषण हमारे घरों में दरवाजों और खिड़कियों के जरिये बाहर सड़कों पर लगे हुए बिजली के खम्भों और लैम्पों से भी घुस आता है।
तेजी से बढ़ रहा है धरती का प्रकाश
पिछले कुछ सालों में दुनिया में शहरी इलाकों का दायरा फैलता चला जा रहा है। यही वजह है कि रात की चमक तो दुनिया में बढ़ ही रही है, उसका दायरा भी फैलता जा रहा है जिसने तारों का अवलोकन और ज्यादा दुश्वार बना दिया है। क्योंकि रात में तारों से पृथ्वी की ओर आने वाली रोशनी धरती के प्रकाश प्रदूषण से मिल जाता है।
कम दिखते जा रहे है तारे
शोधकर्ताओं ने पाया कि रात का आसमान 2011 से 2022 तक करीब 7 से 10 फीसद ज्यादा चमकीला हो गया है। इसका मतलब है कि आठ साल से कम के समय में ही आसमान की चमक दो गुना हो गई है और पिछले 18 सालों में चार गुना ज्यादा हो गई है। शोधकर्ताओ ने आकलन कर पाया कि जिस बच्चे ने दिखाई देने वाले 250 तारों के समय जन्म लिया होगा, वही बच्चा अपना स्कूल पूरा करने पर सौ से भी कम तारे देख पाएगा।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…