Categories: भोपाल

RKMP Train Accident :रानी कमलापति स्‍टेशन पर पटरी क्रास कर रहा वेंडर आया ट्रेन की चपेट में ,दोनों पैर कटे

राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन ( Rani Kamlapati Railway Station) पर कार्यरत एक वेंडर खाली ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई और इस हादसे में दोनों पैर घुटने से अलग हो गए। हादसा होते देख तुरंत आरपीएफ व जीआरपी के जवान घटनास्‍थल की ओर दौड़े और उसे लहूलुहान अवस्‍था में उठाकर अस्‍पताल भिजवाने का इंतजाम किया। समय पर इलाज मिलने की वजह से वेंडर की जान बच गई। वेंडर का इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा है। वेंडर का नाम राजेश चौरसिया बताया जा रहा है, जो रानी कमलापति स्टेशन पर संचालित प्रेम एजेंसी के स्टाल पर नौकरी करता था। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वेंडर रात में प्लेटफार्म से उतरकर शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान खाली ट्रेनों को एक से दूसरी पटरी पर ले शिफ्ट किया जा रहा था। मामूली अंधेरा था, इसी बीच वह एक चपेट में आ गया, जिसकी वजह से उसे अपने दोनों पैर गंवाने पड़े हैं। घटना के तुरंत बाद ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने मदद की और उसे तुरंत जेपी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक स्‍थिति को देखते हुए उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वक्‍त पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई है।

 

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago