Categories: भोपाल

पेट्रोल भरवाते समय लाइटर जलाया, पंप पर भड़की आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

भोपाल । राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स स्थित थाना इलाके में स्थित रेणुका पेट्रोल पंप पर 21-22 मई की दरमियानी रात लगभग साढ़े बारह बजे उस समय दहशत फैलने के साथ ही हड़कंप मच गया जब बाइक में पेट्रोल भरवाने आये तीन युवको में से एक युवक ने बाइक में पैट्रौल भरते समय नोजल पर सिगरेट लाइटर से आग लगा दी।  इससे बाइक के टैंक और पेट्रोल भरने वाले पाइप में आग भड़क उठी।  बताया जाता है कि युवक आदतन अपराधी है और वह नशे में भी था। घटना के वक्‍त दो साथी और थे। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दोनों की तलाश जारी है। पंप के कर्मचारियों द्वारा सूझबूझ दिखाने से एक बड़ा हादसा टल गया।
कटारा हिल्स थाने के एएसआइ शिवबाबू त्रिपाठी के मुताबिक रेणुका पेट्रोल पंप 24 घंटे खुला रहता है। पेट्रोल भरवाने के लिए 21 मई को रात करीब पौने बारह बजे कटारा हिल्स निवासी विजय यादव अपने साथी भरत सतखने और आकाश गौर के साथ पेट्रोल पर भरवाने पहुंचा और सौ रुपये का पेट्रोल भरने का बोला। पेट्रोल पंप का कर्मचारी जैसे ही बाइक में पेट्रोल भरने लगा, उसी समय भरत सतखने ने बाइक के पेट्रोल टैंक के ऊपर लाइटर जला दिया। इससे अचानक तेजी से आग भड़की और पेट्रोल डालने वाले पाइप और बाइक की टंकी को अपनी चपेट में ले लिया। यह देखकर बाइक सवार युवक मौके से भाग गए।

पंप के कर्मचारियों ने दिखाई सूझबूझ

अचानक हुए इस हादसे से चारों पंप पर भगदड़ मच गई, पंप पर मौजूद कर्मचारियो ने तत्काल ही फायर सैफ्टी मशीन से बाइक और नोजल में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास किये। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तत्काल सूझबूझ दिखाई और बिजली के सभी उपकरण बंद कर दिए तथा रेत और फाम डालकर आग पर काबू पाया। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित की तलाश की तो एक आरोपित विजय यादव पुलिस को मिल गया। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर उसके बाकी दोनों साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago