Categories: भोपाल

लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने मैनिट प्रोफेसर को 7 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

राजधानी भोपाल में लोकायुक्त ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है । लोकायुक्त पुलिस ने MANIT परिसर में प्रोफेसर और मीडिएटर को रिश्वत के डेढ़ लाख रुपयों के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। प्रोफसर व मीडिएटर ने मेडिकल वेस्ट प्लांट को पास करने के नाम पर सात लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की पहली रकम डेढ़ लाख रुपये देते ही लोकायुक्त ने दोनों को धर दबोचा है।

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक प्रमिला रिछारिया ने रिश्वत लेने की शिकायत 12 जनवरी को की थी। इसमें उन्होंने बताया कि अपनी शिकायत में बताया कि शिवपुरी में उनका मेडिकल वेस्ट का प्लांट निर्माण प्रस्तावित है। प्रस्तावित प्लांट निर्माण के लिए एनओसी जरूरी होती है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में स्टेट एक्सपर्ट अप्रेजल कमेटी में रसायन विषय के विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक मित्तल हैं और वे मैनिट में प्रोफेसर है। एनओसी देने के नाम पर मित्तल शिकायतकर्ता से 7 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। लोकायुक्त पुलिस ने मामले की सत्यता को परखने के बाद 15 जनवरी को कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी कंसलटेंट गोपी कृष्ण मिश्र और प्रोफेसर आलोक मित्तल को रिश्वत की राशि डेढ़ लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया ।  इस कार्रवाई को लोकायुक्त ने मैनिट कैंपस में ही अंजाम दिया है ।

आलोक मित्तल ने सीधे शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग नहीं की, बल्कि कंसलटेंट गोपी कृष्ण मिश्रा के माध्यम से 7 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। आलोक मित्तल और गोपी कृष्ण को पकड़ने के लिए लोकायुक्त पुलिस ने प्लान बनाया। रविवार को लोकायुक्त पुलिस ने आलोक मित्तल और गोपी कृष्ण को भोपाल में रंगे हाथ 1.5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा। लोकायुक्त अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Anand

Recent Posts

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

1 week ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 weeks ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 weeks ago

नोबल हॉस्पिटल के सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण व निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर आयोजित

भोपाल ।  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…

2 weeks ago

SPL-6 क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘7 वंडर्स’ का दबदबा, फाइनल में पावर हीटर को हराकर बनी चैंपियन

भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…

2 weeks ago

फर्जी डॉक्टर बनकर बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का नर्मदापुरम पुलिस ने किया पर्दाफाश

भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…

1 month ago