Categories: खेल

जल्द ही भारत के लिए खेलूंगा , सब बोलते हैं तेरा टाइम आएगा ……. – सरफराज खान

सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने कहा, “कहीं भी जाता हूं तो सुनता हूं कि मैं जल्द ही भारत के लिए खेलूंगा। टीम में चयन न होने पर सोशल मीडिया पर हजारों मैसेज आए। सब बोलते हैं तेरा टाइम आएगा। मैं चयन के अगले दिन असम से दिल्ली आया और पूरी रात सो नहीं पाया। मैं खुद पूछता रहा कि मैं वहां क्यों नहीं हूं? लेकिन अब पापा से बात करने के बाद मैं नॉर्मल हो गया हूं। मैं अभ्यास कभी नहीं छोड़ूंगा, मैं डिप्रेशन में नहीं जाऊंगा। चिंता मत कीजिए, मैं कोशिश करता रहूंगा।”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 टेस्ट के लिए जब टीम इंडिया की घोषणा हुई तो सरफराज को उम्मीद थी कि इस बार तो उनका नंबर आ ही जाएगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ. उनके पुराने साथी और दोस्त सूर्यकुमार यादव को टेस्ट टीम में जगह मिल गई और एक बार फिर सरफराज के हाथ मायूसी आई और इस बार उनका दर्द भी फूट पड़ा।

2019 के बाद से, मुंबई के इस बैट्समैन ने 22 पारी में 134.64 की औसत से 9 शतक, पांच अर्धशतक, दो दोहरे शतक और एक तिहरे शतक के साथ 2289 रन बनाए हैं। यही कारण है कि उन्हें लोग ‘इंडिया का ब्रैडमैन’ कहते हैं। इस प्रदर्शन के बावजूद भी मौका न मिले तो कोई भी खिलाड़ी इससे निराश ही हो जायेगा।

सरफराज ने आगे कहा मैं प्रैक्टिस नहीं छोड़ने वाला हूं। मैं डिप्रेशन में नहीं जाऊंगा। मैं लगातार कोशिश करता रहूंगा। हालांकि, उन्होंने माना कि कहीं न कहीं उन्हें भी बुरा लगता है। क्योंकि वो भी इंसान हैं, कोई मशीन नहीं। सरफराज ने कहा, ‘मैं पूरी तरह से टूट चुका था। ये किसी के लिए भी नेचुरल है, खास तौर पर इतने रन बनाने के बाद मैं भी इंसान हूं, मेरी भी भावनाएं हैं।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago