Lokayukta Police : जेल में बंदी को परेशान नही करने और मुलाकात कराने के ऐवज में सहायक जेल अधीक्षक ने मांगी फीस, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

जेल में आपके बंदी को ऐश और आराम चाहिए तो साहब से मिलें बंदी को कि सी प्रकार की समस्या नही होगी यह अभी तक तो हमने सिर्फ फिल्म में ही देखा और सुना था लेकिन असल जिंदगी में भी जेल के अंदर बंदियों को परेशान नहीं करने की फीस लगती है, लोग कहते है ना कि जेल हो भी गई तो क्या होगा दो रोटी तो आराम से मिल ही जाएंगी ये कभी नहीं सोचें कि जेल में जिदंगी सुख से कटेगी, मध्यप्रदेश में एक मामला सामने आया जब खुद सहायक जेल अधीक्षक को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। सूत्रों के अनुसार भोपाल लोकायुक्त की टीम ने शिकायत मिलने पर सहायक जेल अधीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है, वे जेल में बंद बंदियों को प्रताड़ित नहीं करने और रिश्तेदारों से समय समय पर मिलवाने के लिए प्रत्येक बंदी से 20-20 हजार रुपए की रिश्वत फीस के रूप में वसूलते हैं। ऐसे में एक ने लोकायुक्त से उक्त मामले की शिकायत की, जिसकी जांच करने के बाद लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों आरोपी सहायक जेल अधीक्षक को पकड़ा है। ये कार्रवाई लोकायुक्त की टीम ने जेल परिसर में स्थित सरकारी आवास में की है। इस मामले में लोकायुक्त पुलिस को भी काफी मेहनत करनी पड़ी लेकिन जिस तरह से डीएसपी सलील शर्मा ने कार्रवाई की उससे लोकायुक्त पुलिस की छापामार कार्रवाई सफल हो गई।

जानकारी के अनुसार 5 जनवरी को अर्जुन पावर निवासी बजरंगकुटी नसरुल्लागंज ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल को शिकायती आवेदन दिया कि सहायक जेल अधीक्षक महावीर सिंह बघेल नसरुल्लागंज जेल में बंद आवेदक के साले रामनिवास उर्फ भूरा एवं अन्य चार लोगों को प्रताड़ित न करने व उनसे मुलकात करवाने व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के एवज में प्रत्येक से 20-20हजार रु की रिश्वत राशि की मांग की गई थी। शिकायत सत्यापन उपरांत पाया गया कि महावीर सिंह बघेल की छवि एक भ्रष्ट अधिकारी की है, एवं उसकी रिश्वत संबंधी शिकायत सही पाए जाने पर, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल के निर्देशन में कल रात डीएसपी सलिल शर्मा के नेतृत्व में ट्रेपकर्ता अधिकारी निरीक्षक घनश्याम सिंह मर्सकोले, निरीक्षक आशीष भट्टाचार्य, निरीक्षक मयूरी गौर की टीम ने द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आरोपी सहायक जेल अधीक्षक महावीर सिंह बघेल को उनके जेल परिसर के समीप स्थित शासकीय आवास पर जेल प्रहरियों व द्वारपाल को चकमा देकर कुशलतापूर्वक 20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

जानकार सूत्रों के अनुसार लोकायुक्त पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने के लिए गोपनीय कार्य योजना तैयार की थी बताया गया है कि लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई का कोड वर्ड मिठाई का डब्बा था जैसे ही यह शब्द उपयोग में लाए गए छापामार कार्रवाई शुरू हो गई।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

20 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago