IRCTC के ट्विटर पर ट्रेन टिकट शेयर करते ही बैंक अकाउंट से गायब हुए 64 हजार रुपये

आजकल शिकायतों और जानकारी के लिए भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ रहा है। फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म के जरिये लोग कई तरह की जानकारियां एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं। ये प्लेटफॉर्म्स अपने यूजर की प्राइवेसी का खास ध्यान रखने का दावा भी करते हैं। साथ ही ये अपने यूजर को बार-बार सोशल प्लेटफॉर्म को जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की सलाह भी देते हैं। कई बार देखा गया है कि सोशल मीडिया कंपनी अपने यूजर को यह चेतावनी देती है कि इस प्लेटफॉर्म पर वह गोपनीय या संवेदनशील निजी जानकारी को शेयर न करें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही की वजह से आपको कई तरह के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अक्सर हम इन बातों को नजर अंदाज कर देते हैं. जिसकी वजह हाल में एक महिला ने भी कुछ ऐसा ही किया, जिसकी वजह से वह ठगी का शिकार हो गई और उसे भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विले पार्ले मुंबई की रहने वाली महिला एमएन मीणा ने आईआरसीटीसी (IRCTC) के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में महिला ने अपनी ट्रेन टिकट (Train Ticket ) शेयर करते हुए और बताया कि14 जनवरी को भुज जाने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिये उसने तीन टिकट बुक किए थे। चूंकि उस दौरान ट्रेन की सभी सीटें लगभग बुक हो चुकी थीं, इसलिए उसे आरएसी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) टिकट मिलीं थी। जिसके बाद महिला IRCTC के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए अपनी सीट के कंफर्म होने के बारे में जानकारी चाह रही थी।

आपको बता दें कि ट्वीट करते समय महिला ने एक बड़ी गलती कर दी। उसने अपनी ट्रेन टिकट सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें उसके फोन नंबर और कई डिटेल्स मौजूद थे। इस छोटी सी गलती के के साथ ही वह स्कैमर्स के निशाने पर आ गई। ट्विटर पर शेयर किए गए सिर्फ एक पोस्ट की वजह से उसने लगभग 64,000 रुपये गंवा दिए। सोशल मीडिया पर पहले से घात लगाए बैठे जालसाजों ने महिला को अपना शिकार बनाया।

सोशल मीडिया पर महिला द्वारा अपनी ट्रेन टिकट डिटेल्स शेयर करने के बाद उसके फोन पर स्कैमर्स ने कॉल किया। इस दौरान स्कैमर्स ने खुद को IRCTC का कस्टमर सपोर्ट एग्ज्यूक्टिव बताया था। इसके बाद उसने महिला से कहा कि आपके फोन नंबर पर एक लिंक शेयर किया जा रहा है। जब आप उस लिंक को खोलेंगी तो आपको सिर्फ 2 रुपये पेमेंट करना पड़ेगा। जिसके बाद आपका टिकट कंफर्म हो जाएगा। यहां महिला ने बिना सोचे-समझे स्कैमर्स को IRCTC का अधिकारी समझ लिया और उसकी बात पर भरोसा करते हुए फोन नंबर पर आए लिंक पर क्लिक करके 2 रुपये भेज दिए। अब जैसे ही महिला ने पैसे भेजे वैसे ही स्कैमर को महिला की बैंक डिटेल्स का पता लग गया। उसके बाद महिला के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब हो गए। इस तरह महिला को अपने जाल में फंसाकर स्कैमर्स ने 64 हजार ठग लिए।

अगर आप इस तरह की जालसाजी से बचना चाहते हैं तो सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल जानकारी शेयर न करें। इसके साथ ही किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक को न खोलें। अगर कोई फोन करके खुद को बैंक का कर्मचारी या कोई अधिकारी बताते हुए आपका अकॉउंट नंबर या पिन मांगता है तो ऐसे में अपनी बैंकिंग से जुड़ी कोई डिटेल साझा न करें।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago