भोपाल जिले में उचित मूल्य दुकान आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के आदेशानुसार भोपाल जिले में शासकीय उचित दुकान विहीन ग्राम पंचायतों में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोलने की कार्यवाही की जाना है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के नवीन परिसीमन के बाद विकासखंड हुजूर की 19 ग्राम पंचायतों में और बैरसिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक किया जाना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती मीना मालाकार ने जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायतों में नवीन दुकान खोलने के लिए अनुविभागीय अधिकारी बैरसिया एवं फंदा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं जनपद पंचायत बैरसिया को कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए है। श्रीमती मालाकार ने बताया कि पात्र संस्थाओं से उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायतों में नवीन उचित मूल्य दुकान खोलने की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाना है। श्रीमती मालाकार ने बताया कि बैरसिया विकासखंड में उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायत उमरिया, रावतपुरा, मानाकुंड, मलकारी, पसैया, गोल्डीपुरा, रानीखजूरी, बम्हौरा, मनख्याई, झिरनिया, कढैयाखोह, नरेलाबाज्याफ्त, हिरणखेड़ी पीपलखेड़ी, रोझियश बाज्याफ्त और आदमपुर और हुजूर विकासखंड में छावनी पठार, पाठनियां, शमसगढ़, पडरियासांकल, डोब, पीपलिया बाजखां, महाबड़िया, छापरी, शाहपुर, बरोड़ी हज्जाम, बीनापुर, मुबारकपुर, बिशनखेड़ी, गुराड़िया, झागरियाखुर्द, अरेडी, मेंडौरा, पिपलियारानी और खुरचनी में नवीन शासकीय मूल्य उचित दुकान खोली जानी है।

श्रीमती मालाकार ने बताया कि ऐसी संस्था जिनका पंजीयन उचित मूल्य दुकान आवंटन के लिए आवेदक दिनांक से एक वर्ष से पूर्व का नहीं हो, ऐसी संस्था जो उचित मूल्य दुकान के आवंटन के लिए पात्र नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पात्र संस्थाएं ग्राम पंचायतों में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए विभाग की वेबसाइट https//rationmirtra.nic.on/newshop/Public/EstCmpRegistration.aspx पर दुकान आवंटन आवेदन करने की प्रक्रिया दी गई है।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago