मध्यप्रदेश के मैहर में सीएम के कार्यक्रम में मंच पर जाने की जद्दोजहद में नेता जी की खाकी धारियों ने पिटाई लगा दी, पिटने वाले नेता जी कोई और नहीं मैहर के पूर्व एसडीओपी और वर्तमान में भाजपा के अ. जाति जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष फूलसिंह टेकाम हैं| जो सीएम के कार्यक्रम में सभास्थल पहुंचे और मंच के पास अपनी जगह आरक्षित करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया इस पर नेता जी की बहस हो गई| बात इतनी बढ़ी कि पुलिस ने नेता जी को बाल पकड़कर किनारे कर दिया और सभास्थल से बाहर कर दिया|
हाल ही में भाजपा ने जिले के आदिवासी गौड़ समाज को साधने के लिए फूल सिंह टेकाम को प्रतिनिधित्व दिया था. धीरे धीरे फूल सिंह जिले में आदिवासी नेता के तौर पर उभर रहे थे, जिसका फायदा भाजपा को मिल रहा था. सीएम की सभा मे आदिवासी नेता फूल सिंह टेकाम के साथ पुलिस का यह दुर्व्यवहार भाजपा के खिलाफ जा सकता है. विपक्ष जिले के आदिवासी नेता की सीएम की सभा मे खुलेआम बेइज्जती राजनीतिक मुद्दा बना सकता |
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…