कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली में दाखिल हो चुकी है, इस यात्रा की अगुवाई खुद राहुल गांधी कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पड़ाव पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैं नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं , आप भी अपनी मोहब्बत की छोटी सी दुकान खोलिए। चुने हुए लोग नफ़रत फ़ैला रहे हैं। ग़रीब , किसान सब हाथ पकड़कर चल रहे हैं. हम 3000 किलोमीटर से ज़्यादा चल चुके हैं। आप पूछिए कि यहां इस यात्रा में किसी की धर्म या मज़हब पूछा गया।
इसी के साथ उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ़ मोहब्बत और इज़्ज़त है, हमारी यात्रा बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ है। हमारी यात्रा नफ़रत के खिलाफ़ है। हम एक हिंदुस्तानी को दूसरे हिंदुस्तानी को गले लगवाते हैं। मेरे चेहरे को देखने से लग रहा है कि मैं 3000 किलोमीटर चल चुका हूं ? लेकिन मैं नहीं थका मुझे आपने अपनी शक्ति दी है। राहुल गांधी की अगुवाई वाली ये यात्रा देशभर में काफी सुर्खियां बटोर रही है।
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…
भोपाल । 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…
भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…
भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…