देश

मध्यप्रदेश को मिला ‘उत्सवों और मेलों के प्रचार के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य’ का पुरस्कार

भोपाल । मध्य प्रदेश पर्यटन को एक बार फिर राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जीवंत त्योहारों को बढ़ावा देने में अपने उत्कृष्ट प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित टुडेज़ ट्रैवलर अवार्ड्स में मध्य प्रदेश को ‘उत्सवों और मेलों के प्रचार के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य’ पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए कहा कि, हमारे उत्सव एवं मेले सिर्फ कार्यक्रम नहीं हैं, वे हमारे इतिहास, परंपराओं और हमारे लोगों की भावनाओं का उत्सव हैं। हम मध्य प्रदेश को दुनिया में एक प्रमुख सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गंतव्य बनाने के लिए किये जा रहे प्रयासों को जारी रखेंगे।
अवॉर्ड को श्री युवराज पडोले, सलाहकार, मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्राप्त किया गया।

टूरिज्म बोर्ड को यह सम्मान खजुराहो नृत्य महोत्सव, तानसेन समारोह, उत्साद उल्लाउद्दीन खां संगीत समारोह, लोकरंग समारोह, अखिल भारतीय कालिदास समारोह के साथ ही गांधीसागर, कूनो, चंदेरी, हनुवंतिया में आयोजित होने वाले महोत्सव एवं वर्षभर संचालित टेंट सिटीज को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिये दिया गया है।टुडेज ट्रैवलर अवार्ड्स, यात्रा और पर्यटन उद्योग में उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए जाने जाते हैं।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

23 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago