भोपाल

सीएम राइज स्कूल में बस सेवा शुरू- 308 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ, विधायक सुदेश राय ने किया शुभारंभ

सीहोर। सीएम राइज स्कूल मनुबेन में नि:शुल्क बस सेवा गुरुवार से प्रारंभ हो गई। सीएम राइज स्कूल में दूर दराज से आने वाले 308 विद्यार्थियों के लिए 6 बस उपलब्ध कराई गई है। जिनके माध्यम से 2 किलोमीटर से लेकर 15 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले विद्यार्थी बस से स्कूल आएंगे और वापस घर जाएंगे। इस सुविधा का शुभारंभ करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम यादव, राजकुमार गुप्ता, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, निर्मल पवार और स्कूल के प्राचार्य दीप सिंह सहित स्कूल का स्टाफ शामिल थे। निशुल्क रूप से बस आरंभ होने से बच्चों में उत्साह था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएम राइज स्कूल मनुबेन के प्राचार्य दीप सिंह द्वारा बताया गया कि कक्षा एक और दो के बच्चों के लिए एक से 2किलोमीटरसे अधिक दूरी और इससे ऊपर की कक्षाओं के बच्चों को 2 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर घर से स्कूल आने-जाने के लिए बस सुविधा का लाभ मिलेगा। सीएम राइज स्कूल में बच्चों के लिए बस सुविधा की शुरुआत हुई है। विधायक श्री राय ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को धन्यवाद देता हूं। जिन्होंने यह सुविधा प्रारंभ की है। इस सौगात से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को लाभ मिलेगा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम है। गुरुवार से परिवहन सेवा का शुभारंभ हुआ है। लगभग 308 बच्चों को बसों के माध्यम से स्कूल लाया जाएगा। पढ़ाई के साथ मूलभूत सुविधा ने यह एक ओर वृद्धि है। इससे बच्चे बेहतर तरीके से पढ़ाई करके आगे बढ़ सकेंगे।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago