भोपाल

विविधा द्वारा रामचरितमानस पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन रविंद्र भवन भोपाल के हंसध्वनि सभागार में होगा

भोपाल। विविधा कला एवं सांस्कृतिक समिति भोपाल के द्वारा भगवान श्री राम के अयोध्या में 500 वर्षों बाद भव्य मंदिर निर्माण की उपलक्ष में भारत के संपूर्ण जनमानस के लिए विविधा द्वारा रामचरितमानस पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन रविंद्र भवन भोपाल के हंसध्वनि सभागार में होने जा रहा है इस आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का नाम श्री राम महिमा रखा गया है इस कार्यक्रम में हमारी वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी के लिए भगवान श्री राम के चरित्र का चित्रण दिखाया जाएगा| इस कार्यक्रम की परिकल्पना विविधा की अध्यक्ष जो प्रसिद्ध कोरियोग्राफर कत्थक नृत्यांगना अभिलाषा तिवारी तथा सुप्रसिद्ध संगीतकार अभय तिवारी ने की है |

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्री राम महिमा नृत्य नाटिका के परिदृश्य की पटकथा पंडित गोविंद शास्त्री ज्योतिषाचार्य ने लिखी है एवं अपना स्वर भी दिया है| इस कार्यक्रम में संस्था ने विविधा रत्न सम्मान का भी आयोजन किया है विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले, समाज को नई दिशा देने वाले, आत्मनिर्भर बनाने वाले श्रेष्ठ पुरुषों का चयन किया है जिन्हें विविधा रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा l इस कार्यक्रम में 250 से अधिक छात्राएं अपनी प्रस्तुति देंगे जिनका आयु वर्ग 4 वर्ष से लेकर 67 वर्ष तक है जिसमें स्त्री पुरुष तथा बच्चे सभी शामिल है| कार्यक्रम शाम 6:00 प्रारंभ होगा|

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago