भोपाल

एनएचडीसी के रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन

भोपाल । प्रदेश के अग्रणी जलविद्युत उत्पादन कंपनी एनएचडीसी लिमिटेड का रजत जयंती समारोह बड़े ही भव्य व धूमधाम से मनाया गया। मुख्य सांस्कृतिक समारोह 1 अगस्त 2024 गुरुवार को रवींद्र भवन, भोपाल के हंसध्वनि सभागार में आयोजित किया गया जहां संगीत संध्या मे सांस्कृतिक कलाकारों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा एनएचडीसी के अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद गोयल, एनएचडीसी के निदेशक मंडल के सदस्यों सहित शासन के अन्य वरिष्ठ अथितियों द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र प्रसाद गोयल ने अपने सम्बोधन में कहा कि एनएचडीसी ने अपनी स्थापना से ही प्रदेश को ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्री गोयल ने बताया कि इस वर्ष निगम ने दो सोलर परियोजनाओं ग्राउंड माउंटेड सांची सोलर प्रोजेक्ट (8 मेगावाट) तथा ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट (88 मेगावाट) का सफल संचालन शुरू किया है इससे प्रदेश की विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। निगम नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के विकल्पों के माध्यम से प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। श्री गोयल ने मध्यप्रदेश को समृद्ध व खुशहाल बनाने व निगमीय सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत किए जाने वाले कार्यों के लिए एनएचडीसी की भूमिका की सराहना की। श्री राजेंद्र प्रसाद गोयल ने बताया कि एनएचडीसी विद्युत आवश्यकता की पूर्ति के साथ साथ, प्रदेश में सिंचाई, मत्स्य पालन, खाद्यान्न उत्पादन, एव पर्यटन को बढ़ावा देने के अलावा ऊर्जा संरक्षण जागरूकता जैसी गतिविधियों से प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने निगम की भावी परियोजनाओं हेतु मध्यप्रदेश शासन से सहयोग दिए जाने के प्रति आभार व्यक्त किया। एनएचडीसी के 25वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने निगम को सफलताओं की ओर सतत अग्रसर रहने के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर श्री राजीव जैन, प्रबंध निदेशक एनएचडीसी ने निगम की विभिन्न उपलब्धियों और निगम द्वारा किए कार्य व भविष्य की चुनौतियों से सभी को अवगत कराया एवं एनएचडीसी के पिछले वर्षों की गौरवपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी दी और निगम के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाइयां दी। सांस्कृतिक संध्या में मध्यप्रदेश शासन के कई गणमान्य अतिथियों सहित एनएचडीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी व उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 weeks ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 weeks ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 weeks ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

1 month ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 months ago