Categories: भोपाल

मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल का कांग्रेस और गांधी परिवार पर बड़ा हमला

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता कमल पटेल ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के पूर्व बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हरदा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नेताजी शब्द की व्याख्या करते हुए कांग्रेस और गांधी परिवार पर हमला किया है। उन्होंने देश की आजादी के पूर्व नेता जी शब्द को सुभाष चंद्र बोस से जोड़ते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए जो लड़े और फांसी को चूमते- चूमते शहीद हो गए। ऐसे राष्ट्रभक्त शहीदों ने ही सुभाष चंद्र बोस को नेता जी का संबोधन दिया था। लेकिन आजादी के बाद नेताजी के संबोधन को एक परिवार और उनकी पार्टी ने बदनाम कर दिया। इन के पास नेतृत्व आते ही इन्होंने देश के लिए जीना नहीं सिखाया क्योंकि जिनके हाथों में नेतृत्व था। वे अपने लिए जिए। देश और समाज के लिए नहीं जिए।

कृषि मंत्री पटेल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश की आजादी के अमृत काल में नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री देश को मिला है जो घर- परिवार के लिए नहीं बल्कि देश के लिए जीता है।उनकी मां के निधन पर पूरे देश ने देखा कि मां का अंतिम संस्कार करने के बाद वे वापस देश सेवा में लग गए। प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद से भारत मां का ललाट पूरे विश्व में ऊंचा हुआ है। इसलिए मोदी है तो सब कुछ संभव है।

Anand

Recent Posts

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

1 week ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 weeks ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 weeks ago

नोबल हॉस्पिटल के सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण व निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर आयोजित

भोपाल ।  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…

2 weeks ago

SPL-6 क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘7 वंडर्स’ का दबदबा, फाइनल में पावर हीटर को हराकर बनी चैंपियन

भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…

2 weeks ago

फर्जी डॉक्टर बनकर बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का नर्मदापुरम पुलिस ने किया पर्दाफाश

भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…

1 month ago