भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता कमल पटेल ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के पूर्व बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हरदा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नेताजी शब्द की व्याख्या करते हुए कांग्रेस और गांधी परिवार पर हमला किया है। उन्होंने देश की आजादी के पूर्व नेता जी शब्द को सुभाष चंद्र बोस से जोड़ते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए जो लड़े और फांसी को चूमते- चूमते शहीद हो गए। ऐसे राष्ट्रभक्त शहीदों ने ही सुभाष चंद्र बोस को नेता जी का संबोधन दिया था। लेकिन आजादी के बाद नेताजी के संबोधन को एक परिवार और उनकी पार्टी ने बदनाम कर दिया। इन के पास नेतृत्व आते ही इन्होंने देश के लिए जीना नहीं सिखाया क्योंकि जिनके हाथों में नेतृत्व था। वे अपने लिए जिए। देश और समाज के लिए नहीं जिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कृषि मंत्री पटेल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश की आजादी के अमृत काल में नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री देश को मिला है जो घर- परिवार के लिए नहीं बल्कि देश के लिए जीता है।उनकी मां के निधन पर पूरे देश ने देखा कि मां का अंतिम संस्कार करने के बाद वे वापस देश सेवा में लग गए। प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद से भारत मां का ललाट पूरे विश्व में ऊंचा हुआ है। इसलिए मोदी है तो सब कुछ संभव है।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…